लाइव न्यूज़ :

Arunachal Pradesh helicopter crash: दुर्घटनाग्रस्त चीता हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलटों की मौत, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 16, 2023 20:25 IST

भारतीय सेना, एसएसबी और आईटीबीपी के पांच खोजी दलों को तत्काल हेलीकॉप्टर की तलाश में लगाया गया। मांडला के पूर्वी गांव बांगलजाप के समीप हेलीकॉप्टर का मलबा मिला।

Open in App
ठळक मुद्दे सेना ने अरुणाचल प्रदेश हेलीकॉप्टर दुर्घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए है।पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी और मेजर ए. जयंत के तौर पर की गई है।दिरांग में ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर को जलते हुए देखा।

नई दिल्लीः अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त चीता हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलटों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सेना ने अरुणाचल प्रदेशहेलीकॉप्टर दुर्घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए है। 

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में मांडला के समीप बृहस्पतिवार सुबह सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस हादसे में दो पायलट की मौत हो गयी। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक अधिकारियों की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी और सह-पायलट मेजर जयनाथ ए. के रूप में की गयी है।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने गुवाहाटी में बताया कि हेलीकॉप्टर असम के सोनितपुर जिले से अरुणाचल प्रदेश के तवांग जा रहा था। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर को उड़ान के दौरान ‘‘प्रतिकूल मौसम’’ का सामना करना पड़ा और वह दुर्घटना के वक्त मिस्सामारी लौट रहा था।

रावत ने कहा, ‘‘हेलीकॉप्टर का सुबह करीब नौ बजकर 15 मिनट पर वायु यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया। भारतीय सेना, एसएसबी और आईटीबीपी के पांच खोजी दलों को तत्काल हेलीकॉप्टर की तलाश में लगाया गया। मांडला के पूर्वी गांव बांगलजाप के समीप हेलीकॉप्टर का मलबा मिला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हादसे की वजह का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं।’’ विशेष जांच शाखा के पुलिस अधीक्षक रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि दिरांग में ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर को जलते हुए देखा और उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी।

सिंह ने कहा, ‘‘ दिरांग में बांगलजाप के ग्रामीणों ने करीब साढ़े 12 बजे हेलीकॉप्टर को जलते देखा।’’ उन्होंने कहा कि उस क्षेत्र में 'मोबाइल कनेक्टिविटी' नहीं है और इतना अधिक कोहरा फैला है कि कि दृश्यता घटकर महज पांच मीटर रह गयी है।

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशभारतीय सेनाहेलीकॉप्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप