लाइव न्यूज़ :

Guna Loksbha:सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस अरुण यादव होंगे चेहरा,पार्टी ने दिए संकेत

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: March 11, 2024 13:36 IST

एमपी की हाई प्रोफाइल गुना लोक सभा सीट पर कांग्रेस का चेहरा तय! पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के संकेत के बाद कांग्रेस के नेता ने ठोंकी ताल। दिलचस्प होगा गुना लोकसभा सीट का चुनाव।

Open in App
ठळक मुद्देMP की गुना लोकसभा सीट पर कांग्रेस के अरुण यादव की उम्मीदवारीपूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव की उम्मीदवारी से दिलचस्प होगा मुकाबलाकांग्रेस पार्टी नेे अभी तय नही किया है उम्मीदवार

गुना लोकसभा सीट पर सिंधिया के खिलाफ क्या अरुण यादव 

बीजेपी ने अपनी पहली लोकसभा उम्मीदवारों की सूची में गुना लोकसभा सीट से  सिंधिया के नाम का ऐलान कर दिया है। लेकिन सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस का चेहरा कौन होगा। इसको लेकर अब तस्वीर साफ होती हुई नजर आ रही है । गुना सीट पर सिंधिया के नाम के ऐलान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान आया था की सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का योद्धा तय हो चुका है। पटवारी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के गुना में दाखिल होने पर यह संकेत दिये थे की 2019 के चुनाव में सिंधिया को हराने वाले केपी यादव की तरह ही इस बार कोई योद्धा सिंधिया के खिलाफ चुनाव मैदान में होगा।

 तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर अरुण यादव के सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने के संकेत मिले हैं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और अरुण यादव के करीबी रवि सक्सेना ने एक्स पर लिखा है की सिंधिया के खिलाफ अरुण यादव ताल ठोकेंगे।

गुना लोक सभा सीट दरअसल सिंधिया राजघराने के कब्जे वाली सीट रही है। गुना लोकसभा सीट से तीन बार जीत कर सिंधिया लोकसभा पहुंचे हैं लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में सिंधिया ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और बीजेपी ने केपी यादव को चुनाव मैदान में उतारा था केपी यादव ने सिंधिया को चुनाव में शिकस्त दी और सांसद बने। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने केपी यादव का टिकट काटकर सिंधिया को चुनाव मैदान में उतारा है ऐसे में कांग्रेस किसी ऐसे चेहरे की तलाश में है जो गुना लोकसभा सीट पर सिंधिया को टक्कर दे सके। और अब इसमें सबसे ऊपर नाम कांग्रेस के सीनियर लीडर अरुण यादव का आया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में अरुण यादव ने शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ा था और चर्चा में रहे थे।

 हालांकि पार्टी ने अभी लोकसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है लेकिन यदि अरुण यादव गुना सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार होते हैं तो यहां चुनाव दिलचस्प होगा। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshकांग्रेसज्योतिरादित्य सिंधियाJyotiraditya Madhavrao Scindia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो