लाइव न्यूज़ :

जेटली ने दी पीएम मोदी के बयान पर सफाई, कहा- मनमोहन सिंह, हामिद अंसारी के राष्ट्र के प्रति समर्पण पर नहीं उठाया सवाल

By IANS | Updated: December 27, 2017 17:01 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेसी नेताओं पर पाकिस्तान के संग मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया था।

Open in App

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की देश के प्रति बचनबद्धता पर सवाल नहीं उठाए थे। जेटली के इस बयान के बाद गुजरात चुनाव के दौरान पैदा हुए इस विवाद को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच सदन में जारी गतिरोध पर विराम लग गया। जेटली के बयान के बाद, कांग्रेस ने भी प्रधानमंत्री पर मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी को अस्वीकार्य करार दिया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चली।

राज्यसभा में सदन के नेता जेटली ने कहा, "(पीएम मोदी द्वारा दिए गए) बयान ने मनमोहन सिंह या पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की बचनबद्धता पर न तो सवाल उठाया और न तो सवाल उठाने का उनका मकसद ही था। इस तरह की किसी भी तरह की धारणा पूरी तरह गलत है। हम इन नेताओं और देश के प्रति इनकी निष्ठा को उच्च सम्मान देते हैं।"

मोदी ने गुजरात चुनाव में भाजपा को हराने के लिए मनमोहन सिंह पर मणिशंकर अय्यर के घर में रात्रि भोज के दौरान पाकिस्तानियों के साथ साजिश रचने का आरोप लगाया था। इस बैठक में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी और पाकिस्तान के उच्चायुक्त भी मौजूद थे।

जेटली के संक्षिप्त बयान के बाद, नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने भी एक बयान पढ़ा, जिसमें उन्होंने अय्यर द्वारा मोदी के खिलाफ दिए गए बयान से कांग्रेस को अलग कर लिया और कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री कार्यालय की गरिमा को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी प्रयास की निंदा करती है।

अय्यर ने गुजरात चुनाव के दौरान मोदी को 'नीच किस्म का व्यक्ति' बताया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस नेता उन्हें नीच जाति का बता रहे हैं। कांग्रेस ने अय्यर को निलंबित कर दिया था और उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था। पार्टी ने साथ ही उन्हें माफी मांगने के लिए भी कहा था।

टॅग्स :शीतकालीन सत्रनरेंद्र मोदीअरुण जेटलीबीजेपीमनमोहन सिंहइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?