लाइव न्यूज़ :

आईसीयू में अरुण जेटली, राष्ट्रपति कोविंद एम्स जाकर स्वास्थ्य का हाल जाना

By भाषा | Updated: August 16, 2019 13:46 IST

राष्ट्रपति के अस्पताल पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भी इस दौरान वहां मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार जेटली (66) की स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उनके उपचार पर नजर रख रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने बताया कि जेटली नौ अगस्त से एम्स के आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत ‘‘गंभीर’’ बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार जेटली (66) की स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उनके उपचार पर नजर रख रही है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को एम्स जाकर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के स्वास्थ्य का हाल जाना। सूत्रों ने बताया कि जेटली नौ अगस्त से एम्स के आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत ‘‘गंभीर’’ बनी हुई है।

राष्ट्रपति के अस्पताल पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भी इस दौरान वहां मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार जेटली (66) की स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उनके उपचार पर नजर रख रही है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने नौ अगस्त के बाद से उनके स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया है। सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था।

बीते शनिवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने एम्स जाकर जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी, जिसके बाद उनके कार्यालय ने कहा था कि जेटली पर इलाज का असर हो रहा है। इस साल मई में जेटली को इलाज के लिये एम्स में भर्ती कराया गया था।

जेटली पेशे से एक वकील हैं और वह भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का अहम हिस्सा रहे थे। उन्होंने वित्त एवं रक्षा दोनों मंत्रालयों का कार्यभार संभाला था और प्राय: वह सरकार के प्रमुख संकटमोचक के तौर पर कार्य करते रहे हैं।

अपने खराब स्वास्थ्य के कारण ही संभवत: जेटली ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। पिछले साल 14 मई को एम्स में उनके गुर्दे का प्रत्यारोपण हुआ था और उस वक्त उनकी जगह रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। लंबे समय से मधुमेह से ग्रसित होने के कारण अपने बढ़े हुए वजन को ठीक करने के लिये सितंबर 2014 में उन्होंने बेरियाट्रिक सर्जरी करायी थी। 

टॅग्स :एम्सदिल्लीअरुण जेटलीरामनाथ कोविंदमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी