लाइव न्यूज़ :

कश्‍मीर में आंशिक ढील में जुम्मे की नमाज, जम्‍मू से धारा 144 हटाई गई, लेकिन बाकी प्रतिबंध जारी

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 9, 2019 18:03 IST

जम्मू-कश्मीरः शुक्रवार (9 अगस्त) को जुम्मे की नमाज होने की वजह से जममू में सुबह अघोषित कर्फ्यू ढील नहीं दी गई थी। हालांकि कुछ दुकानदारों ने सुबह दुकानें खोलने का प्रयास किया परंतु सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बंद करवा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू शहर में लागू की गई धारा 144 पांचवें दिन हटा दी गई, जबकि कश्‍मीर में आंशिक ढील के बीच लोगों को अपने घरों के पास स्थित मस्जिदों में नमाज अदा करने की अनुमति दी गई।डीसी जम्मू ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी कल शनिवार 10 अगस्त से सभी स्कूल-कालेज खोलने की अनुमति भी दे दी है।

जम्मू शहर में लागू की गई धारा 144 पांचवें दिन हटा दी गई, जबकि कश्‍मीर में आंशिक ढील के बीच लोगों को अपने घरों के पास स्थित मस्जिदों में नमाज अदा करने की अनुमति दी गई। डीसी जम्मू ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी कल शनिवार 10 अगस्त से सभी स्कूल-कालेज खोलने की अनुमति भी दे दी है। हालांकि जम्‍मू संभाग में फिलहाल इंटरनेट तथा अन्‍य प्रतिबंध जारी हैं जबकि कश्‍मीर में दावों के बावजूद इंटरनेअ और फोन नहीं चले।

शुक्रवार (9 अगस्त) को जुम्मे की नमाज होने की वजह से जममू में सुबह अघोषित कर्फ्यू ढील नहीं दी गई थी। हालांकि कुछ दुकानदारों ने सुबह दुकानें खोलने का प्रयास किया परंतु सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बंद करवा दिया। जिला प्रशासन ने नमाज के बाद दोपहर 3 बजे से शाम 8 बजे तक ढील देने का पहले से ही एलान कर रखा था।

आदेश में उन्होंने कल शनिवार से स्कूल-कालेज बदस्तूर खुलने की अनुमति भी दे दी। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों वे अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे कल से वे नियमित रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें। हालांकि डीसी जम्मू द्वारा जारी इस आदेश में मोबाइल इंटरनेट शुरू करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

हालात की समीक्षा के बाद प्रशासन ने जम्मू संभाग के तीन जिलों सांबा, कठुआ और ऊधमपुर में शुक्रवार से स्कूल खोलने का फैसला किया गया था।

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर