लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पिछले दो फैसलों में विरोधाभास होने पर ही बड़ी पीठ को सौंपेंगे मामला

By भाषा | Updated: January 23, 2020 01:08 IST

शीर्ष न्यायालय ने कहा कि जब तक याचिकाकर्ता अनुच्छेद 370 के मुद्दे से संबंधित दो निर्णयों- 1959 में प्रेम नाथ कौल बनाम जम्मू-कश्मीर तथा 1970 में संपत प्रकाश बनाम जम्मू-कश्मीर के बीच प्रत्यक्ष विरोधाभाष साबित नहीं करते, तब तक वह इस मामले को बड़ी पीठ को सौंपने नहीं जा रहा है।

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह अनुच्छेद 370 के मुद्दे को बड़ी सात न्यायाधीशों की संविधान पीठ को तभी सौंपेगा जब वह इस बात के लिए संतुष्ट हो जायेगा कि इस मामले से संबंधित शीर्ष न्यायालय के दो पिछले फैसलों में प्रत्यक्ष विरोधाभास है।

शीर्ष न्यायालय ने कहा कि जब तक याचिकाकर्ता अनुच्छेद 370 के मुद्दे से संबंधित दो निर्णयों- 1959 में प्रेम नाथ कौल बनाम जम्मू-कश्मीर तथा 1970 में संपत प्रकाश बनाम जम्मू-कश्मीर के बीच प्रत्यक्ष विरोधाभाष साबित नहीं करते, तब तक वह इस मामले को बड़ी पीठ को सौंपने नहीं जा रहा है।

उक्त दोनों फैसले पांच न्यायाधीशों की पीठ ने दिए थे। न्यायमूर्ति एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के समक्ष बुधवार को सुनवाई के दौरान जम्मू-कश्मीर बार एसोसिएशन ने कहा कि धारा 370 के प्रावधानों को खत्म करने का केंद्र सरकार का पांच अगस्त का फैसला गैरकानूनी है और इसकी समीक्षा की जरूरत है।

पीठ ने कहा, “आपको ये साबित करना होगा शीर्ष अदालत के दो फैसलों में प्रत्यक्ष विरोधाभास है। केवल तभी हम इसे बड़ी पीठ को सौंपेंगे। आपको हमें दिखाना होगा कि इनमें प्रत्यक्ष विरोधाभास है।” सुनवाई गुरुवार को जारी रहेगी।

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप