लाइव न्यूज़ :

LoC के इलाकों में एक महीने से मची है त्राहि-त्राहि, पाकिस्तान ने सिर्फ अगस्त में 300 बार से अधिक किया सीजफायर उल्लंघन

By सुरेश डुग्गर | Updated: September 3, 2019 17:19 IST

एलओसी पर अगस्त में 300 से अधिक बार सीजफायर उल्लंघन किया जा चुका है। इस सीजफायर उल्लंघन के कारण 5 की जान जा चुकी हैं, बीसियों जख्मी हैं और 100 से अधिक घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से सबसे त्रस्त हालत में जम्मू कश्मीर के वे लाखों लोग हैं जो एलओसी से सटे इलाकों में रहते हैं क्योंकि पाक सेना ने पिछले एक महीने से इन इलाकों में त्राहि-त्राहि मचा रखी है।अखनूर सेक्टर से लेकर उड़ी-गुरेज तक का शायद कोई इलाका बचा होगा जहां इस अवधि में पाक तोपखानों ने सीजफायर के बावजूद गोले न बरसाए हों।

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से सबसे त्रस्त हालत में जम्मू कश्मीर के वे लाखों लोग हैं जो एलओसी से सटे इलाकों में रहते हैं क्योंकि पाक सेना ने पिछले एक महीने से इन इलाकों में त्राहि-त्राहि मचा रखी है। अखनूर सेक्टर से लेकर उड़ी-गुरेज तक का शायद कोई इलाका बचा होगा जहां इस अवधि में पाक तोपखानों ने सीजफायर के बावजूद गोले न बरसाए हों। आधिकारिक रिकॉर्ड आप खुद कहता है कि 300 बार से अधिक सीजफायर उल्लंघन सिर्फ अगस्त माह में हुआ है।

इस सीजफायर उल्लंघन के कारण 5 की जान जा चुकी हैं, बीसियों जख्मी हैं और 100 से अधिक घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जबकि सरकारी तौर पर 6 जवान भी इस दौरान शहीद हो चुके हैं।

करीब 16 साल पहले दोनों मुल्कों में जम्मू कश्मीर की सीमाओं तथा एलओसी पर गोलाबारी न करने के लिए लागू हुए सीजफायर का हाल आप आंकड़ों से आप ही लगा सकते हैं कि औसतन दिन में 5 से 6 बार दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त गोलाबारी होती है और बावजूद इसके कहा जाता है कि सीजफायर जारी है।

इन सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं से त्रस्त एलओसी पर रहने वाले लाखों निवासियों का दर्द पिछले एक माह से इसलिए दोहरा हो चुका है क्योंकि जम्मू कश्मीर में लगाए गए प्रतिबंधों के चलते वे संकट के समय मदद भी नहीं मांग पा रहे थे और न ही उनका दुख-दर्द बांटाने कोई आगे आ रहा था।

ऐसा भी नहीं है कि त्राहि-त्राहि का माहौल सिर्फ एलओसी के इस ओर के इलाकों में ही हो पाक गोलाबारी के कारण बल्कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के कारण पाक सैनिक ठिकानों को तो क्षति पहुंची ही है। नागरिक ठिकाने भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। यह बात अलग है कि भारतीय सेना इसके प्रति सफाई देती रही है कि उसने कभी भी नागरिक ठिकानों को निशाना नहीं बनाया है पर गोलों और गोलियों को नागरिकों पर बरसने से कोई नहीं रोक पाया है।

नतीजतन एलओसी के दोनों ओर मची हुई त्राहि त्राहि को भुगत रही दोनों मुल्कों की जनता के पास दर्द सहने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में राहें मिलने से आने वाले पाक नागरिक भी अब यह सवाल अक्सर उठाते थे कि जब दोनों ही सेनाओं ने तोपखानों के मुहं खोले हुए हैं तो सीजफायर के मायने कहां रह जाते हैं। यह सच किसी से छुपा नहीं है कि पहल किसके द्वारा की जाती रही है।

टॅग्स :एलओसीपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो