लाइव न्यूज़ :

Article 370: कश्मीर के ज्यादार इलाकों से हटाए गए प्रतिबंध, आवाजाही के लिए लोगों को दिखाने पड़ रहे पहचान पत्र

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 24, 2019 18:38 IST

प्रशासन के कहना है कि शनिवार को कश्मीर के ज्यादातर इलाकों से बैरिकेड हटा लिए गए लेकिन घाटी समेत कुछ इलाकों में सड़कों पर कंटीले तार लगे हुए हैं। लोगों को आवाजाही के लिए पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर प्रशासन का कहना है कि घाटी समेत कुछ इलाकों को छोड़ ज्यादातर जगहों से प्रतिबंध हटा लिए गए हैं।प्रशासन के कहना है कि लोगों को पहचान पत्र दिखाकर आवाजाही करने के लिए कहा गया है।

जम्मू कश्मीर प्रशासन का कहना है कि शुक्रवार की नमाज के मद्देनजर वादी में लोगों की आवाजाही और संयुक्त राष्ट्र सैन्य निगरानी समूह कार्यालय तक अलगाववादियों के प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर लगायी गयी कड़ी पाबंदी के एक दिन बाद शनिवार को कश्मीर के अधिकतर इलाके से पाबंदियां हटा ली गयी हैं। अधिकारियों ने बताया कि लोगों को निर्बाध तरीके से आवाजाही की अनुमति दी गयी है, हालांकि, सुरक्षा बलों की तैनाती बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि अधिकतर इलाकों से बैरिकेड हटा लिए गए हैं, लेकिन शहर के कुछ इलाकों में सड़कों पर और घाटी में दूसरी जगहों पर कंटीले तार लगे हुए हैं। पहचान पत्रों की जांच करने के बाद ही लोगों को आने-जाने की इजाजत दी जा रही है। हालांकि आम नागरिकों का कहना था कि धारा 144 के बावजूद पुलिसकर्मी लोगों से आवाजाही के लिए कर्फ्यू पास की मांग करते थे जो अजीब सा अहसास करवाता था।

अधिकारियों ने दावा किया कि शुक्रवार को स्थिति शांतिपूर्ण रही और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पर अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक,  कुछ घायल अस्पताल में लाए गए थे जो कुछ स्थानों पर हुए लाठीचार्ज में जख्मी हो गए थे। जुमे के बाद जमा होने वाली भीड़ और अलगाववादियों द्वारा लोगों से सोनोवार में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) के स्थानीय कार्यालय तक मार्च की अपील के बाद शुक्रवार को पाबंदियां लगायी गयी थी।

बहरहाल, शनिवार को गाड़ियों की आवाजाही भी बढ़ गयी और दफ्तरों में भी लोगों की उपस्थिति बढ़ी। लगातार 20वें दिन कश्मीर में बाजार बंद रहे। दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान भी नहीं खुले और सड़कों से सार्वजनिक परिवहन भी नदारद रहे। हालांकि, शहर के बटमालू और लाल चौक इलाके में कुछ दुकानदारों ने अपने स्टॉल लगाए।

अधिकारियों ने बताया कि पांच अगस्त को संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म किए जाने के बाद से मोबाइल और इंटरनेट सेवा ठप है। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर लैंडलाइन टेलीफोन सेवा बहाल कर दी गयी है। हालांकि, लाल चौक और प्रेस इनक्लेव में सेवा ठप है।

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए