लाइव न्यूज़ :

Article 370: पाबंदियों में ढील के बावजूद कश्मीर में 28वें दिन भी सामान्य जनजीवन प्रभावित

By भाषा | Updated: September 1, 2019 13:14 IST

5 अगस्त को केंद्र की ओर से अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के फैसले के बाद से बंद बीएसएनएल ब्रॉडबैंड और निजी लीज लाइन इंटरनेट सहित मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं अभी बहाल नहीं की गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने हालांकि कहा कि रविवार को लगातार 28वें दिन आम जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकारियों ने बताया कि अब घाटी के 105 थाना क्षेत्रों में से 82 में कोई पाबंदी नहीं है। 2

कश्मीर घाटी के 11 और थाना क्षेत्रों में पाबंदियों में ढील दी गई है, इसके बावजूद रविवार को लगातार 28वें दिन सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।

अधिकारियों ने बताया कि अब घाटी के 105 थाना क्षेत्रों में से 82 में कोई पाबंदी नहीं है। 29 टेलीफोन एक्सचेंजों में लैंडलाइन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। ये एक्सचेंज पहले से चालू 47 एक्सचेंज से अलग हैं।

हालांकि, लाल चौक और प्रेस एनक्लेव में सेवाएं अब भी बाधित हैं। उन्होंने बताया कि घाटी में शनिवार को शांति बनी रही और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

कश्मीर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कानून-व्यवस्था खराब होने की आशंका की वजह से लोगों की आवाजाही पर सख्त प्रतिबंध लगाए गए थे। केवल एंबुलेंस को और आपात मामलों में ही आने-जाने की अनुमति थी।

शनिवार सुबह अधिकतर इलाकों से पाबंदियां हटा दी गयीं। अधिकारियों ने हालांकि कहा कि रविवार को लगातार 28वें दिन आम जनजीवन प्रभावित रहा। दुकानें बंद रहीं और सड़कों से सार्वजनिक वाहन नदारद रहे। परंतु श्रीनगर के कई इलाकों में निजी वाहनों की आवाजाही दिखी।

शहर के सिविल लाइन इलाकों में कुछ रेहड़ी वालों ने अपनी दुकानें लगाई। उन्होंने बताया कि घाटी के अधिकतर इलाकों में अवरोधक और पाबंदियां हटा ली गई हैं, लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती जारी है। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए