लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में पाबंदियों के 50 दिन: सेब कारोबारियों पर मंडरा रहा है आतंकवाद का साया!

By भाषा | Updated: September 23, 2019 20:00 IST

जम्मू कश्मीर राज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षाएं निर्धारित समय पर होंगी। परीक्षाएं आम तौर पर अक्टूबर के आखिरी सप्ताह या नवंबर की शुरुआत में होती हैं। कई जगहों पर दुकानदार पौ फटते ही दुकानें खोल रहे हैं और फिर सुबह करीब नौ बजे बंद कर रहे हैं। फिर वे शाम छह बजे दुकान खोलते हैं और रात 10 बजे तक बंद कर देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में कारोबार ठप हुए 50 दिन हो गए हैं सेब व्यापारियों ने सोमवार को कहा कि वे घाटी में पाबंदियां खत्म होने की बेसब्री से उम्मीद कर रहे हैं

कश्मीर में कारोबार ठप हुए 50 दिन होने पर छोटे कारोबारियों और सेब व्यापारियों ने सोमवार को कहा कि वे घाटी में पाबंदियां खत्म होने की बेसब्री से उम्मीद कर रहे हैं और साथ ही उन्होंने कहा कि वे आतंकवादी समूहों की धमकियों से निपटने में अक्षम हैं। भारत द्वारा पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाए जाने के बाद से घाटी में संचार नेटवर्कों समेत पाबंदियां हैं और पिछले सात सप्ताहों में हालात में मामूली सुधार ही देखे गए हैं।

सार्वजनिक वाहन सड़कों से गायब हैं और स्कूल अपने छात्रों की उपस्थिति का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर कश्मीर के सोपोर और दक्षिण कश्मीर के तीन जिलों में अधिकतर लोगों की आजीविका के साधन सेब कारोबार को काफी झटका लगा है। इसमें सितंबर तक 30,000 टन की कमी आयी है।

इसकी वजह आतंकवादी समूहों से खतरा, बाग मालिकों की पिटायी और घाटी के बाहर फल लेकर जाने वाले ट्रकों को जलाया जाना है। आतंकवाद से पीड़ित दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के एक कारोबारी ने कहा, ‘‘हम पुलिस को संदेश भेज रहे हैं लेकिन मीडिया में पुलिस के शीर्ष अधिकारियों द्वारा लंबे-लंबे वादे करने के अलावा जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं हो रहा है।’’

नाम न बताते हुए इस कारोबारी ने कहा कि वह रात में किसी तरह अपने फलों को नयी दिल्ली ले जा सका और उसने 60,000 रुपये कमाये। उन्होंने कहा, ‘‘वापसी में तीन आतंकवादी मेरे पास आए और मुझे विकल्प दिया कि या तो मेरा ट्रक जला दिया जाए या फिर पैर में गोली लगने के लिए तैयार रहा जाए। मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। मुझे ट्रक की मरम्मत कराने में तकरीबन 1.5 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे।’’

सेब के अन्य बागान मालिकों की भी यही कहानियां हैं। उन्होंने दावा किया कि वे आतंकवादी समूहों की धमकियों के कारण अपने फल बेच नहीं पा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सितंबर के मध्य तक सेब बागान मालिकों, मजदूरों और वाहन चालकों को पीटे जाने या आतंकवादी समूहों द्वारा धमकाए जाने की कम से कम 40 घटनाएं दर्ज की गई।

अधिकारियों ने बताया कि पांच अगस्त को घाटी में मोबाइल फोन और इंटरनेट समेत संचार पर लागू की गई पाबंदियां कई स्थानों पर हटा ली गई हैं लेकिन वे अब भी जारी हैं और निकट भविष्य में उन्हें हटाने की कोई योजना नहीं है। पूरी कश्मीर घाटी में लैंडलाइन सेवा बहाल की गई लेकिन इनमें नागरिक उपभोक्ताओं की संख्या 18,000 रही जबकि करीब 30,000 लैंडलाइन सरकारी, औद्योगिक प्रतिष्ठान, स्कूल, अस्पताल और होटलों में बहाल किए गए।

वहीं, जम्मू कश्मीर राज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षाएं निर्धारित समय पर होंगी। परीक्षाएं आम तौर पर अक्टूबर के आखिरी सप्ताह या नवंबर की शुरुआत में होती हैं। कई जगहों पर दुकानदार पौ फटते ही दुकानें खोल रहे हैं और फिर सुबह करीब नौ बजे बंद कर रहे हैं। फिर वे शाम छह बजे दुकान खोलते हैं और रात 10 बजे तक बंद कर देते हैं।

इन पाबंदियों के कारण पर्यटन क्षेत्र को भी काफी नुकसान पहुंचा है। ज्यादातर होटल खाली है और टैक्सियां सड़कों से नदारद हैं। टैक्सी चालक शरीक अहमद ने कहा, ‘‘पिछले साल पर्यटकों की संख्या को देखते हुए मैंने बैंक से कर्ज लेकर एक नयी टैक्सी खरीदी थी। आज मुझे बैंक को किस्त चुकानी है और मेरी कोई आय नहीं है।’’

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)सत्यपाल मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए