लाइव न्यूज़ :

मुंबई: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मंत्री नवाब मलिक जेजे अस्पताल में हुए भर्ती

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 25, 2022 16:29 IST

मंत्री नवाब मलिक पर आरोप है कि उन्होंने 300 करोड़ के प्लॉट सॉलिडस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के जरिये महज कुछ लाख रुपयों की अदायगी देकर अपने नाम करवा ली। उस जमीन का मालिकाना हक मुनीरा प्लम्बर के पास था, जिसे कथिततौर पर दाऊद लोगों ने धमकी देकर खाली करवा लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी ने उद्धव सरकार से मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग कर रही हैमहाराष्ट्र सरकार ने कहा कि वह नवाब मलिक को मंत्री पद से इस्तीफा देने को नहीं कहेगीकोर्ट ने मंत्री नवाब मलिक को सात दिनों की हिरासत में ईडी के सुपुर्द किया है

मुंबई:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा भगोड़े दाऊद इब्राहिम कनेक्शन के आरोपों में गिरफ्तार हुए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक शुक्रवार को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती हुए। कोर्ट ने दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंत्री नवाब मलिक को 3 मार्च तक पूछताछ के लिए ईडी के सुपुर्द किया था। 

मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट से नवाब मलिक की 14 दिन की हिरासत मांगी थी। जिन्हें बीते बुधवार को पूछताछ में सहयोग न करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। ईडी की गिरफ्तारी में जाने से पहले मंत्री नवाब मलिक ने कहा था कि वह डरे हुए नहीं हैं, लड़ेंगे और जीतेंगे।

ईडी ने नबाव मलिक पर उस घटनाक्रम के बाद शिकंजा कसा, जिसमें ईडी ने इस महीने की शुरुआत में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भगोड़े दाऊद इब्राहिम की दिवंगत बहन हसीना पारकर के मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी की थी और इसके साथ ही ईडी ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड से जुड़े कई अन्य लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी।

इस बीच, नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि वह नवाब मलिक को मंत्री पद से इस्तीफा देने को नहीं कहेगी, जबकि राज्य में विपक्ष की भूमिका निभा रही भारतीय जनता पार्टी ने उद्धव सरकार से नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग रही है।

मंत्री नवाब मलिक पर आरोप है कि उन्होंने 300 करोड़ के प्लॉट सॉलिडस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के जरिये महज कुछ लाख रुपयों की अदायगी देकर अपने नाम करवा ली। उस जमीन का मालिकाना हक मुनीरा प्लम्बर के पास था, जिसे कथिततौर पर दाऊद लोगों ने धमकी देकर खाली करवा लिया था।

नबाव मलिक के गिरफ्तारी के पीछे ईडी का आरोप है कि सॉलिडस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड का मालिकाना हक मंत्री नवाब मलिक के परिवार के पास है और इसमें दिवंगत हसीना पारकर के आदमियों की भी परोक्ष भूमिका है। वहीं नवाब मलिक का आरोप है कि चूंकि वो केंद्र सरकार के खिलाफ और आर्यन खान ड्रग्स मामले में जांच एजेंसियों के कई तथ्य उजागर कर रहे थे। इसलिए जांच एजेंसी उन्हें निशाना बना रही है।

एनसीपी नेता और मंत्री नवाब मलिक के पक्ष में कांग्रेस और शिवसेना एक साथ खड़ी है और उनकी गिरफ्तारी का विरोध कर रही है। वहीं बीजेपी मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी को जायज ठहराते हुए ईडी द्वारा लिये गये एक्शन को सही ठहरा रही है। 

टॅग्स :नवाब मलिकमुंबईप्रवर्तन निदेशालयenforcement directorateकांग्रेसशिव सेनाBJPShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर