लाइव न्यूज़ :

गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी को मिली जमानत, पीएम मोदी पर ट्वीट को लेकर असम पुलिस ने किया था गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: April 25, 2022 15:51 IST

असम पुलिस ने बुधवार को जिग्नेश मेवानी को प्रधानमंत्री मोदी को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में गुजरात से गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देजिग्नेश मेवानी ने पीएम मोदी पर किया था आपत्तिजनक ट्वीटबीते बुधवार को उन्हें असम पुलिस ने किया था गिरफ्तार

गुवाहाटी: असम के कोकराझार की स्थानीय अदालत ने सोमवार को गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी को जमानत दे दी है। उन्हें एक मामले में असम पुलिस ने गिरफ्तार किया था। विधायक के वकील अंग्शुमान बोरा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कह, गुजरात के गिरफ्तार विधायक जिग्नेश मेवाणी जिग्नेश मेवाणी को कोकराझार की एक स्थानीय अदालत ने आज जमानत दे दी है।

गौरतलब है कि असम पुलिस ने मेवानी को प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बुधवार को गुजरात से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद कोकराझार की एक अदालत ने जिग्नेश मेवानी को रविवार को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जिसके बाद आज उन्हें कोर्ट ने जमानत दे दी है। 

दरअसल निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी ने अपने विवादित ट्वीट पर यह दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो ‘गोडसे को भगवान मानते हैं, वह गुजरात में हुई सांप्रदायिक झड़पों के लिए शांति और सद्भाव की अपील करें।

उनके इस आपत्तिजनक ट्वीट को आधार मानसकर असम में उन पर धारा 120बी (आपराधिक साजिश रचने), धारा 153ए (दो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने), 295ए, धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने) और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

असम कांग्रेस ने विधायक की गिरफ्तारी पर असम सरकार पर सवाल उठाए थे। असम कांग्रेस इकाई के प्रमुख भूपेन बोरा ने दावा किया था कि उनपर FIR की कोई जानकारी नहीं दी गई जिसके आधार पर मेवानी को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा मेवानी 'हमेशा भाजपा और आरएसएस के खिलाफ मुखर रहे हैं।'

टॅग्स :जिग्नेश मेवानीनरेंद्र मोदीट्विटरAssam Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील