लाइव न्यूज़ :

पूर्वी लद्दाख में त्वरित जवाबी क्षमता की समीक्षा के लिए सेना का हवाई अभ्यास संपन्न

By भाषा | Updated: November 3, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर भारतीय थल सेना की ‘शत्रुजीत’ ब्रिगेड का पूर्वी लद्दाख में उत्तरी सीमाओं पर उसकी त्वरित जवाबी क्षमताओं की समीक्षा करने के लिए आयोजित तीन दिवसीय हवाई अभ्यास का बुधवार को समापन हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच मई 2020 से ही सीमा पर गतिरोध कायम है, जब पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प हुई थी।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार को शत्रुजीत ब्रिगेड के हवाई सैनिकों को अभ्यास के तहत 14,000 फुट से अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में पहुंचाया गया था। विशेष वाहनों और उपकरणों के साथ ही विशेष रूप से प्रशिक्षित इन सैनिकों को सी-130 और एएन-32 विमानों से पांच अलग-अलग बेस से त्वरित गति से पहुंचाया गया था।

सूत्रों ने कहा कि शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे तक के तापमान और अत्यधिक ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्र में सैनिकों को पहुंचाना विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण था।

सैन्य और राजनयिक वार्ताओं की एक श्रृंखला के बाद भारत और चीन ने अगस्त में गोगरा क्षेत्र में और फरवरी में पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी की थी। संवेदनशील क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अभी दोनों देशों के लगभग 50,000 से 60,000 सैनिक तैनात हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल