लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान सेना को मुंहतोड़ जवाब, आर्मी ने पाक चौकियों पर एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों और आर्टिलरी गोले से हमला किया, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2020 20:35 IST

Open in App
ठळक मुद्देसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कहा था कि बालाकोट में की गई हवाई कार्रवाई दिखाती हैं कि अगर आप कुशल हैं।पाकिस्तान हर बार गुपचुप तरीके से सीजफायर नियमों का उल्लंघन करता रहा है। 

कुपवाड़ाः भारतीय सेना सूत्र ने कहा कि सेना ने हाल ही में कुपवाड़ा सेक्टर के सामने स्थित पाकिस्तान सेना की चौकियों को निशाना बनाने के लिए एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों और आर्टिलरी गोले का इस्तेमाल किया। यह जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ के लिए पाकिस्तान द्वारा लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में था।

हाल ही में पश्विमी और उत्तरी सीमाओं पर अपनी रक्षा योजनाओं और पारंपरिक कौशल को धार देने के साथ ही भारत अब इन क्षेत्रों में ऐसी त्वरित प्रतिक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जो युद्ध में तब्दील न हो। भारत की उत्तरी सीमा चीन और पश्चिमी सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है।

सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कहा था कि बालाकोट में की गई हवाई कार्रवाई दिखाती हैं कि अगर आप कुशल हैं तो जरूरी नहीं कि बढ़ा हुआ तनाव हमेशा युद्ध में तब्दील हो । इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकियों, लेजर और सेना के संभावित प्रयोग के लिए ऊर्जा संचालित हथियारों के इस्तेमाल पर विचार कर रही है।

पाकिस्तान हर बार गुपचुप तरीके से सीजफायर नियमों का उल्लंघन करता रहा है। हालांकि भारत हर बार उन पर पलटवार भी करता है। इसके बावजूद हालात में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। सोमवार रात पाकिस्तान की ओर से कश्मीर में कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। इसके जवाब में भारतीय फौज ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल के जरिए पाकिस्तान के ठिकाने को उड़ा दिया।

एएनआई एजेंसी ने हमले का एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें बताया है कि भारत ने कुपवाड़ा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले का जवाब दिया है, जिसमें कुपवाड़ा सेक्टर के सामने पीओके में पाकिस्तानी सेनाओं के ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया है।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरइंडियन एयर फोर्सभारतीय सेनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील