लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कोरोना वायरस से पीड़ित सेना ने जवान ने किया सुसाइड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2020 10:04 IST

भारतीय सेना के एक प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि की और इसे "दुखद और दर्दनाक" बताया। प्रवक्ता ने कहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, परिवार को सभी आवश्यक सहायता दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देएक अन्य घटना में मंगलवार को कश्मीर में सीआरपीएफ के दो अधिकारियों ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है।पुलिस ने बताया है कि सेना के जवान ने सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बीमारी के चलते उसने आत्महत्या की थी।

कोरोना वायरस से संक्रमित सेना के जवान ने मंगलवार को दिल्ली में सेना के एक अस्पताल में पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में सेना के जवान का इलाज चल रहा था। 31 वर्षीय जवान को फेफड़े का कैंसर भी था और यहां के सैन्य बेस अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

उन्होंने बताया कि जवान के नमूने को कोविड-19 जांच के लिए भेजा गया था और रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुयी है। पुलिस के मुताबिक खुदकुशी की सूचना मंगलवार तड़के सुबह चार बजे नरायणा पुलिस थाने को दी गई। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो जवान का शव कोविड-19 वार्ड के पीछे नायलॉन की रस्सी से पेड़ से लटका मिला। वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक मृतक का परिवार राजस्थान के अलवर जिले में रहता है जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। 

जवान को आखिरी बार रात के करीब 1 बजे अस्पताल के कोविड वार्ड के पीछे बने शौचालय में देखा गया था। वह सुबह 4 बजे के आसपास शौचालय के पीछे एक पेड़ से लटका पाया गया। पुलिस ने बताया है कि उसने सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बीमारी के चलते उसने आत्महत्या की थी। जवान महाराष्ट्र का था, लेकिन उसका परिवार राजस्थान के अलवर में रहता है।

एक अन्य घटना में मंगलवार को कश्मीर में सीआरपीएफ के दो अधिकारियों ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार इनमे से एक ने कोरोना संक्रमण के भय से जबकि दूसरे ने घरेलू परिस्थितियों के कारण आत्महत्या की है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मट्टन इलाके के अकूरा गांव में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने मंगलवार सुबह उस समय आत्महत्या कर ली जब उसे यह डर लग रहा था कि उसको कोरोना हो जाएगा।

सीआरपीएफ के प्रवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि राजस्थान के जैसलमेर के रहने वाले सब इंस्पेक्टर फतह सिंह ने आपने आपको गोली मारी। वहीं, स्थानीय पुलिस के अनुसार फतह सिंह ने सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा था जिसने उसने लिखा था कि उसको डर है कि उसको कोरोना हो सकता है इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है।

टॅग्स :भारतीय सेनाकोरोना वायरसआत्मघाती हमलादिल्लीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया