लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी सीमा पर एकीकृत युद्ध समूहों की तैनाती की योजना बना रही है सेना

By भाषा | Updated: June 20, 2019 04:13 IST

ईबीजी का लक्ष्य सेना के विभिन्न प्रभागों को एक नये समूह में शमिल करना है। इसमें तोप, टैंक, वायु रक्षा एवं साजो-सामान शामिल होंगे।

Open in App

भारतीय सेनापाकिस्तान से सटी सीमा पर एकीकृत युद्ध समूहों (आईबीजी) की तैनाती की योजना बना रही है जो जंग की स्थिति में त्वरित हमला करने में उसकी मदद करेंगे।

सूत्रों ने यह जानकारी दी। आईबीजी का लक्ष्य सेना के विभिन्न प्रभागों को एक नये समूह में शमिल करना है। इसमें तोप, टैंक, वायु रक्षा एवं साजो-सामान शामिल होंगे।

इसे जंग के लिए पूरी तरह से तैयार इकाई बनाने की संभावना है। यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है जब तीनों सैन्य बलों के बीच बेहतर समन्वय के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। सेना ने आईबीजी की नई लड़ाकू संकल्पना का भी परीक्षण किया जिसकी भूमिका आक्रामक प्रकृति की होने की संभावना है। सकारात्मक परिणाम के बाद, सेना ने विशेषज्ञ इकाइयां बनाने को हरी झंडी दी।

इस साल के अंत तक इस तरह की कम से कम तीन इकाइयां गठित होने की संभावना है। आईबीजी का नेतृत्व मेजर जनरल स्तर के अधिकारी कर सकते हैं और इसमें पांच हजार जवान शामिल हो सकते हैं।

पश्चिमी मोर्चे पर धीरे धीरे आईजीबी की संख्या बढाने की संभावना है। 

टॅग्स :पाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह