लाइव न्यूज़ :

नॉर्थईस्ट में भारत और म्यांमार सेना का 'ऑपरेशन सनशाइन-2', तबाह हुए कई आतंकी ठिकानें, 70 से ज्यादा आतंकी गिरफ्तार 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2019 10:19 IST

नार्थ-ईस्ट में 'ऑपरेशन सनशाइन-2' 16 मई से शुरू किया गया, जो 8 जून तक चलाया गया। ऑपेशन में इंडियन आर्मी के दो बटालियन के अलावा स्पेशल फोर्स, असम राइफल्स और घातक इन्फेंट्री के जवान शामिल थे। 

Open in App
ठळक मुद्दे म्यांमार सेना ने कम से कम 7 से 8 कैंपो को ध्वस्त कर दिया है। इससे पहले भी 22 से 26 फरवरी के बीच 'ऑपरेशन सनशाइन' ऑपरेशन चलाया गया था।

भारत और म्यांमार सेना ने मिलकर पूर्वोत्तर में आतंकवादियों के खिलाफ जबर्दस्त कार्रवाई की है। भारत और म्यांमार सैन्य ऑपेशन के जरिए पूर्वोत्तर में कई आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन में सेना ने म्यामांर के अंदर कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया है। 'ऑपरेशन सनशाइन-2' नाम से चलाए सैन्य अभियान से कई आतंकियों को सेना ने धर दबोचा। 

एक महीने से अधिक चलने वाले इस सैन्य ऑपरेशन से नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र में पांव पसार चुके उग्रवाद को तगड़ा झटका लगा है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक यह ऑपेशन 16 मई से शुरू किया गया, जो 8 जून तक चलाया गया। ऑपेशन में इंडियन आर्मी के दो बटालियन के अलावा स्पेशल फोर्स, असम राइफल्स और  घातक इन्फेंट्री के जवान शामिल थे। 

बताया जा रहा है कि इस ऑपेशन में भारतीय सेना ने करीब 70 से 80 आतंकियों को धर दबोचा है। वहीं, म्यांमार सेना ने कम से कम 7 से 8 कैंपो को ध्वस्त कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों की सेनाओं के बीच तालमेल के जरिए इस मिशन को अंजाम दिया है।

हालांकि, इससे पहले भी 22 से 26 फरवरी के बीच 'ऑपरेशन सनशाइन' ऑपरेशन चलाया गया था। जिसमें अराकान विद्रोही कैंपों के खिलाफ ऐक्शन लिया था।  

टॅग्स :भारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया