लाइव न्यूज़ :

"आरिफ मोहम्मद खान केरल की किसी भी सीट पर चुनाव लड़ लें, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा", सीपीएम नेता बृंदा करात ने साधा गवर्नर पर निशाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 2, 2024 14:15 IST

सीपीएम नेता बृंदा करात ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा उन्हें राज्यपाल बने रहने की बजाय सीधे चुनावी राजनीति में आना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसीपीएम नेता बृंदा करात ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पर किया जबरदस्त हमलाकरात ने कहा कि राज्यपाल खान सरकार से लड़ने की बजाय सीधे चुनावी राजनीति में आ जाएंवह केरल की किसी भी सीट पर चुनाव लड़ लें, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

नई दिल्ली: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की वरिष्ठ नेता बृंदा करात ने मंगलवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा उन्हें राज्यपाल बने रहने की बजाय सीधे चुनावी राजनीति में आना चाहिए।

दरअसल बृंदा करात ने राज्यपाल खान और केरल की लेफ्ट सरकार के बीच चल रहे गतिरोध के मद्देजर कहा, "अगर माननीय राज्यपाल को सीधे राजनीति में आने में इतनी दिलचस्पी है तो उन्हें 2024 में हो रहे लोकसभा चुनाव में केरल की किसी सीट से खड़ा हो जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "शायद केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के लिए सीधे चुनावी राजनीति में आना अधिक बेहतर होगा। वो भाजपा का टिकट ले लें और केरल की किसी भी सीट पर चुनाव लड़ लें। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।''

सीपीएम पोलित ब्यूरो की सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद बृंदा करात ने आगे कहा कि जो भी मुद्दा है, माननीय राज्यपाल को उस पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करनी चाहिए न कि हर दिन सार्वजनिक बयान देना चाहिए, जो राज्यपाल के पद को अपमानित करते हैं। वो लगातार एक चुनी हुई सरकार को अपमानित कर रहे हैं और हमला कर रहे हैं।"

मालूम हो कि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बीच बीते कुछ दिनों से जुबानी जंग चल रही है। राज्यपाल खान ने हाल ही में मुख्यमंत्री विजयन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी कार पर हमला करने के लिए गुंडों को भेजा था।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बीते दिनों सीपीएम की छात्र शाखा द्वारा काले झंडे दिखाए गये था और उनका विरोध किया गया था। उस दौरान कथित तौर पर उनके काफिले को भी निशाना बनाया गया था।

टॅग्स :Arif Mohammad KhanKeralaBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया