लाइव न्यूज़ :

अपना दल छानबे और स्वार सीट पर ठोकेगी दावा! 10 मई को वोट डाले जाएंगे और 13 मई को रिजल्ट आएगा

By राजेंद्र कुमार | Updated: April 9, 2023 18:42 IST

छानबे सीट पर बीजेपी गठबंधन से अपना दल एस के राहुल कोल विधायक थे, जिनका बीते साल निधन हुआ था। जिसके बाद अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। जबकि स्वार सीट से जीत अब्दुल्ला आजम की सदस्यता खत्म होने के कारण वहाँ चुनाव हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी की स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर मतदान होना हैदोनों ही सीटों पर नामांकन इसी हफ्ते शुरू होगा10 मई को वोट डाले जाएंगे और 13 मई को रिजल्ट आएगा

लखनऊ: एक महीने बाद उत्तर प्रदेश (यूपी) की स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर मतदान होना हैं। उपचुनाव के लिए दोनों ही सीटों पर नामांकन इसी हफ्ते शुरू होगा। ऐसे में अब अपना दल (एस) ने इन दोनों ही सीटों पर अपना दावा ठोकने की तैयारी कर ली है। बीते विधानसभा चुनावों में ये दोनों सीटें एनडीए के घटक दल अपना दल (एस) के कोटे में थी। छानबे सीट से अपना दल (एस) के प्रत्याशी की जीत हुई थी, जबकि स्वार सीट से आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने अपना दल एस के प्रत्याशी को हराया था। अब इन दोनों ही सीटों पर अपना दल एस अपने प्रत्याशी खड़ा करने की तैयारी में हैं। परंतु अभी तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इन सीटों पर अपना दल एस को प्रत्याशी खड़ा करने के लिए अपनी रजामंदी नहीं दी है। ऐसे में अब इस मामले में केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा।

यूपी में स्वार और छानबे विधानसभा पर होने वाला उपचुनाव सपा और अपना दल (एस) के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर 13 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा और 17 अप्रैल तक नामांकन होगा। जबकि अगले महीने 10 मई को वोट डाले जाएंगे और 13 मई को रिजल्ट आएगा। छानबे सीट पर बीजेपी गठबंधन से अपना दल एस के राहुल कोल विधायक थे, जिनका बीते साल निधन हुआ था। जिसके बाद अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। जबकि स्वार सीट से जीत अब्दुल्ला आजम की सदस्यता खत्म होने के कारण वहाँ चुनाव हो रहा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस इस चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं खड़ा करेगी। जबकि भाजपा चाहती है कि रामपुर सीट जीतने के बाद स्वार सीट पर भी उसका ही प्रत्याशी चुनाव लड़े। इसलिए अभी तक उसने अपना दल (एस) से साथ इन दोनों सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करने को लेकर विचार विमर्श नहीं किया है।

यूपी के भाजपा नेताओं की इस मंशा को समझते हुए अपना दल (एस) के नेताओं में स्वार सीट से पार्टी के दिवंगत विधायक राहुल प्रकाश कोल की पत्नी या उनके परिवार के किसी सदस्य को चुनाव मैदान में उतारने की सोची है। इसके अलावा स्वार सीट से बीते चुनाव में हारे हैदर अली खान को फिर से प्रत्याशी बनाने की चर्चा है। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी  इन दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को लेकर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट के उपचुनाव पर भी मंत्रणा की है। इस सीट पर सपा में उम्मीदवार के नाम को लेकर भी शनिवार को मंथन हुआ है। पार्टी नेताओं के अनुसार, छानबे सीट पर उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक कालीचरण, मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी और कीर्ति कोल समेत कई नामों पर अखिलेश यादव ने चर्चा की है।

जल्दी ही अखिलेश यादव मिर्जापुर के नेताओं के साथ चुनाव की तैयारी पर चर्चा करने के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर देंगे। माना जा रहा है कि मिर्जापुर के वर्तमान जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी को ही सपा छानवे सीट से चुनाव लड़ाएगी। जबकि रामपुर की स्वार सीट से सपा का प्रत्याशी कौन होगा इसका फैसला पार्टी के सीनियर नेता आजम खान पर छोड़ा गया है। अखिलेश का दावा है कि इन दोनों सीटों पर सपा अपने प्रत्याशी जिताकर योगी सरकार को झटका देगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर