लाइव न्यूज़ :

अपर्णा यादव ने कहा, 'खून के आखिरी बूंद तक भाजपा के प्रति वफादार बनी रहूंगी'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 16, 2022 16:43 IST

अपर्णा यादव ने कहा कि यूपी की जनता ने योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री बनाया है। चुनाव के वक्त कुछ लोग कह रहे थे कि वो आदित्यनाथ को मठ भेजेंगे। अब जब भाजपा ने यूपी में सरकार बना ली है तो उन पर लठ बजवाने का काम किया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देअपर्णा यादव ने कहा कि वह आजीवन भाजपा की निष्ठावान सदस्य बनी रहेंगीमेरी रगों में जब तक खून बहेगा, मैं भाजपा के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुड़ी रहूंगीमैंने परिवार को नहीं छोड़ा है, बल्कि राष्ट्रवाद के लिए समाजवादी पार्टी को छोड़ा है

औरैया: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और यूपी भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा कि वह मरते दम तक भाजपा में ही रहेंगी।

अपर्णा यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जो लोग उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कहते थे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'गोरखनाथ मठ' भेजना है, अब उनपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले छोटे भाई की पत्नी अपर्णा ने कहा, "यह गर्व की बात है कि यूपी की जनता ने योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री बनाया है। यूपी चुनाव के वक्त जब मैं भाजपा में शामिल हुई थी तो कुछ लोग कह रहे थे कि वो आदित्यनाथ को मठ भेजेंगे। अब जब भाजपा ने यूपी में सरकार बना ली है तो अब वक्त है कि उन पर लठ बजवाने का काम किया जाए।“

इसके साथ ही अपर्णा यादव ने कहा कि वह आजीवन भाजपा की निष्ठावान सदस्य बनी रहेंगी। प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझसे बार-बार पूछा जाता है कि मैं भाजपा में क्यों शामिल हुई। उस वक्त भी मैंने कहा था कि मेरी रगों में जब तक खून बहेगा, मैं भाजपा के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुड़ी रहूंगी।"

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैंने परिवार को नहीं छोड़ा है, बल्कि राष्ट्रवाद के लिए समाजवादी पार्टी को छोड़ा है। मुझे प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है कि वो देश के सम्मान और गौरव की रक्षा के लिए और बेहतर काम करेंगे। 

यूपी के माफिया कल्चर पर बात करते हुए अपर्णा यादव ने कहा भाजपा ने चुनाव में जनता से वादा किया था वो माफिया और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी और आज के तारीख में ऐसा हो भी रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस आज अपराधियों को खोज-खोज कर जेल में डालने का काम कर रही है और यूपी में कानून-व्यवस्था का राज कायम है। 

अपने बयान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के चुनावी घोषणापत्र को जारी करते हुए कहा था कि राज्य सरकार माफिया और अपराधियों को नहीं बख्शेगी और नतीजा आज आपके सामने है कि भाजपा सरकार बनने के बाद अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है।"

टॅग्स :अपर्णा यादवBJPउत्तर प्रदेश समाचारसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र