लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायु सेना को मिला पहला 'अपाचे' लड़ाकू हेलिकॉप्टर, 'लादेन किलर' के नाम से है मशहूर

By विकास कुमार | Updated: May 11, 2019 15:31 IST

IAF ने कहा है कि टार्गेटेड हमले करने में और दुश्मन देश के क्षेत्र में घुस कर मार करने की क्षमता अपाचे हेलिकॉप्टर में है. मिशन के दौरान अपाचे दुश्मन के लोकेशन की तस्वीरें बाकी विमानों को भेज सकने में सक्ष्म है. पीओके में आतंकी ठिकानों को इस लड़ाकू हेलिकॉप्टर द्वारा नेस्तनाबूद किया जा सकेगा.

Open in App
ठळक मुद्देमौजूदा वक्त में दुनिया में इसे सबसे घातक हेलिकॉप्टर माना जाता है.13,952 करोड़ की यह डील 2015 में अमेरिका के साथ किया गया था.अपाचे में हवा से हवा में मार करने वाले मिसाइल भी लगे हुए हैं.

अमेरिका की बोइंग कंपनी द्वारा निर्मित पहला अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टर भारतीय वायु सेना को मिल गया है. बोइंग द्वारा आधिकारिक रूप से यह आईएएफ को सौंप दिया गया है. 'लादेन किलर' के नाम से मशहूर इस लड़ाकू हेलिकॉप्टर का पहला दस्ता जुलाई में भारतीय वायु सेना में शामिल होगा. 

भारत ने अमेरिका के साथ 22 अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टर का सौदा किया था. 22 मार्च 2020 तक बोइंग कंपनी को अपाचे हेलिकॉप्टर की पूरी खेप भारतीय वायु सेना को सौंपेगी. 13,952 करोड़ की यह डील 2015 में अमेरिका के साथ किया गया था.

APACHE लड़ाकू हेलिकॉप्टर और सर्जिकल स्ट्राइक  

IAF ने कहा है कि टार्गेटेड हमले करने में और दुश्मन देश के क्षेत्र में घुस कर मार करने की क्षमता अपाचे हेलिकॉप्टर में है. मिशन के दौरान अपाचे दुश्मन के लोकेशन की तस्वीरें बाकी विमानों को भेज सकने में सक्ष्म है. पीओके में आतंकी ठिकानों को इस लड़ाकू हेलिकॉप्टर द्वारा नेस्तनाबूद किया जा सकेगा. 

मौजूदा वक्त में दुनिया में इसे सबसे घातक हेलिकॉप्टर माना जाता है. इसके शामिल होने के बाद भारतीय वायु सेना की शक्ति में अप्रत्याशित रूप से इजाफा होगा. भारत अभी तक रुस द्वारा निर्मित MI-35 हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहा था जो रिटायर होने के कगार पर है. 

 

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अपाचे पहला हेलिकॉप्टर है जिसे विशुद्ध रूप से हमला करने के लिए शामिल किया गया है. अपाचे में हवा से हवा में मार करने वाले मिसाइल भी लगे हुए हैं. इसके अलावा भी कई विशेषताएं हैं. 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सअमेरिकाभारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर