लाइव न्यूज़ :

निर्भया गैंगरेप के दोषियों को फांसी देने की चर्चा तेज, वकील ने कहा- क्या इससे महिलाओं के खिलाफ अपराध खत्म हो जाएंगे?

By विनीत कुमार | Updated: December 13, 2019 10:29 IST

सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में निर्भया गेंगरेप के चारों दोषियों को फांसी दे दी जाएगी। हालांकि, दोषियों के वकील ने कहा है कि क्या इससे महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बंद हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्भया गैंगरेप के दोषियों को फांसी देने की चर्चा तेज, इसी महीने पूरी हो सकती है कार्रवाईदोषियों के वकील ने कहा- क्या फांसी देने से महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रूक जाएंगे

निर्भया गैंगरेप के दोषियों को वकील एपी सिंह ने कहा है कि जब संसद में बैठे लोग कहते हैं कि ऐसे अपराधियों को सीधे गोली मार देनी चाहिए तो ये सीधे तौर पर संविधान का अपमान करने जैसा है।

साथ ही एपी सिंह ने कहा कि क्या कोई इस बात की गारंटी दे सकता है कि इन दोषियों को फांसी पर चढ़ा देने के बाद महिलाओं के खिलाफ अपराध रूक जाएंगे। एपी सिंह का ये बयान उस समय आया है जब पिछले कुछ दिनों से निर्भया के दोषियों को फांसी देने की तैयारी की चर्चा जोरों पर है।

सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में निर्भया गेंगरेप के चारों दोषियों को फांसी दे दी जाएगी। बहरहाल, न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार 2012 में दिल्ली में हुए गैंररेप केस के दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा, 'जब संसद में वे लोग इस तरह की बातें करते हैं कि ऐसे अपराधियों को तत्काल गोली मार देनी चाहिए तो ये सरासर संविधान का अपमान है। क्या कोई इस बात की गारंटी दे सकता है कि इन दोषियों को फांसी पर चढ़ाए जाने के बाद महिलाओं के खिलाफ अत्यचार और रेप केस आदि रूक जाएंगे?'

गौरतलब है कि हाल में हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक के साथ गैंगरेप और फिर उसे जलाकर मार देने की नृशंस वारदात के बाद सदन में चर्चा करते हुए सपा सांसद जया बच्चन ने कहा था कि ऐसे अपराधियों को भीड़ के हवाले कर देना चाहिए।

हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर के बाद भी जया बच्चन का एक बयान सामने आया था जिसमें वे पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते दिखीं। जया बच्चन ने कहा- 'देर आये दुरुस्त आये।'

गौरतलब है कि बच्चन ने हैदराबाद गैंगरेप की घटना के बाद राज्य सभा में इस मामले पर चर्चा के दौरान महिला हिंसा से जुड़े इस तरह के गंभीर मामलों के आरोपियों को भीड़ के हवाले कर देने का सुझाव देते हुये बर्बरता करने वालों के साथ कठोरतम रवैया अपनाने की बात कही थी।

हालांकि, बाद में उन्नाव सहित अन्य स्थानों पर भी इस तरह की घटनाओं में पीड़िता की बलात्कार के बाद निर्मम हत्या के मामलों में आरोपियों के साथ हैदराबाद पुलिस की तरह ही रवैया अपनाने के सवाल पर बच्चन ने कहा, 'मैं कुछ नहीं कहूंगी।' 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपहैदराबाद रेप केसजया बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतVIDEO: सपा सांसद जया बच्चन का सरकार पर गंभीर आरोप, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीब्लू ड्रम वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं राखी सावंत, कहा 'जया जी… मेरे पैप्स को कुछ मत बोलो वरना…'

बॉलीवुड चुस्कीशोले@50: संवाद, पात्र और दृश्य लोकप्रिय, "इतना सन्नाटा क्यों है भाई" तो सभी...

भारतVIDEO: जया बच्चन ने एकबार फिर खोया आपा, सेल्फी ले रहे शख्स को दिया धक्का, आँखें दिखाकर बोलीं- क्या कर रहे हो?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'