लाइव न्यूज़ :

रामनवमी उत्सवः आंध्र में आंधी की तबाही से 4 लोगों की मौत और 30 घायल, CM चंद्रबाबू नायडू बाल-बाल बचे

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 31, 2018 01:53 IST

खबरों की मानें तो जिस समय यह हादसा हुआ है उस समय सूबे के मुखिया चंद्रबाबू नायडू रामनवमी उत्सव में भाग लेने के लिए अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे थे।

Open in App

हैदराबाद, 31 मार्चः आंध्र प्रदेश में गुरुवार को आंधी और पानी आफत लेकर आया। दरअसल, कडपा जिले में रामनवमी उत्सव की तैयारियां चल रही थीं। भारी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरीन आंधी-पानी आ गया, जिससे पंडाल गिर गया। पंडाल के गिर जाने की वजह से चार लोगों को मौत हो गई है और 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

खबरों की मानें तो जिस समय यह हादसा हुआ है उस समय सूबे के मुखिया चंद्रबाबू नायडू रामनवमी उत्सव में भाग लेने के लिए अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि आंधी इतनी तेज थी कि पंडाल उखड़ गए और वहां भगदड़ जैसा माहौल हो गया। लोगों को कहीं भी छिपने की जगह नहीं मिली। रामा स्वामी मंदिर परिसर में पहले से ही भारी भीड़ मौजूद थी। तेज आंधी-तूफान और बारिश का कहर शाम करीब 6 बजकर 15 मिनट से शुरू हो गया था और 6 बजकर 45 मिनट तक जारी रही। आधे घंटे में आंधी ने तबाही जैसा माहौल कर दिया।  

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर अभी भी राहत कार्य जारी है। साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा हादस में घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आंधी के चलते कई पेड़ और इलेक्ट्रिक के केबल भी टूटकर गिर गए है, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस हादसे में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी बाल-बाल बच गए हैं और उन्हें एक गेस्ट हाउस में ठहराया गया है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसचंद्रबाबू नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी