लाइव न्यूज़ :

आंध्रप्रदेश: BJP बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में PM मोदी ने NTR को किया याद, कहा-कांग्रेस ने किया था विश्वासघात

By विकास कुमार | Updated: January 6, 2019 14:31 IST

पीएम मोदी ने कहा, ''यह एनटीआर ही थे जिन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत आंदोलन का राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व किया. आज उनके ही दामाद ने अपनी सत्ता बचाने के लिए कांग्रेस के सामने अपना सिर झुका लिया है.''

Open in App

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को आंध्रप्रदेश के अनंतपुर, कडप्पा, करनूल और तिरुपति जिले के बूथ कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद स्थापित किया. 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' नाम से बीजेपी ने पूरे देश में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठित और लोकसभा चुनाव से पहले उनमें जान फूंकने के मकसद से शुरू किया है. 

रविवार को इसी तरह के एक संवाद के दौरान पीएम मोदी ने कहा, मजबूत बूथ और प्रत्येक बूथ की विजय से सरकार बनती है. उन्होंने कहा,'' क्या यह पहली बार है कि आंध्र प्रदेश में सत्ता में बैठे लोग ही आम लोगों को धोखा दे रहे हैं? जिन लोगों ने एनटीआर को एक बार नहीं बल्कि दो बार धोखा दिया है, आप उनसे क्या उम्मीद करते हैं.''

 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान NTR को भी याद किया. उन्होंने कहा कि NTR तेलुगु प्राइड के सबसे बड़े आइकॉन थे और उन्होंने तेलुगू अस्मिता को ठेंस पहुंचाने के लिए कभी भी कांग्रेस को माफ नहीं किया. 

पीएम मोदी ने कहा, ''यह एनटीआर ही थे जिन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत आंदोलन का राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व किया. आज उनके ही दामाद ने अपनी सत्ता बचाने के लिए कांग्रेस के सामने अपना सिर झुका लिया है.''

पीएम ने कहा, ''हम झूठ बोलने वालों के खिलाफ अपनी शक्ति और समय बर्बाद ना करें, हम अपनी सच्ची बात आंकड़ों के साथ हर एक पोलिंग बूथ स्तर पर जनता के सामने रखें.'' 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए. लोगों को बताएं ताकि वो इसका लाभ उठा सकें.  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसचंद्रबाबू नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम