लाइव न्यूज़ :

AP Intermediate Result 2018: आंध्र प्रदेश बोर्ड के Inter I Year के रिजल्ट 13 अप्रैल को आएंगे

By शालु नागपाल | Updated: April 10, 2018 18:56 IST

AP 1st Year Intermediate Result 2018: आंध्र प्रदेश बोर्ड (BIEAP) के 11वीं के पिरमाणों के घोषणा की तारीख तय हो गई है। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) के इंटर यानी फर्स्ट ईयर के रिजल्ट आगामी 13 अप्रैल (शुक्रवार) को आएंगे।

Open in App

आंध्र प्रदेश, 10 अप्रैल: आंध्र प्रदेश बोर्ड (BIEAP) के 11वीं के पिरमाणों के घोषणा की तारीख तय हो गई है। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) के इंटर यानी फर्स्ट ईयर के रिजल्ट आगामी 13 अप्रैल (शुक्रवार) को आएंगे। आंध्र प्रदेश बोर्ड की साल 2018 की परीक्षाएं बीते 28 फरवरी से 17 मार्च के बीच कराई गई थी।

बोर्ड के सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 11वीं की कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है। पहले इस परीक्षा के परिणामों की घोषणा के लिए 12 अप्रैल की तारीख चुनी गई थी। लेकिन 12 अप्रैल को सेकेंड ईयर का रिजल्ट आने की वजह से फर्स्ट ईयर के रिजल्ट एक दिन आगे बढ़ा दिए गए हैं।

BIEAP Inter I Year के रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को बोर्ड की ऑफीस‌ियल साइट bieap.gov.in, bse.ap.gov.in या थर्ड पार्टी वेबसाइट manabadi.com लॉग इन करनी होगी। लॉग इन करने के बाद छात्रों को चार आसान स्टेप से अपनी परीक्षा के परिणाम दिख जाएंगे।

चार स्टेप में देखें BIEAP Inter I Year Result 2018:

1. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in, bse.ap.gov.in या manabadi.com को लॉग इन करें।

2. स्क्रीन पर प्रमुखता दिख रहे AP 11th Results 2018 के लिंक पर क्लिक करें।

3. वहां अपना रोल नंबर, मां का नाम व जन्मतिथि भरें।

4. इसके बाद आपका AP Inter 1st (I) year Results 2018 आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा। आप उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

ऑफीसियल वेबसाइट ना चले तो कहां जाएं

साल 2018 की इंटरमीडिएट परीक्षाओं में तकरीबन 5 लाख छात्र बैठे थे। ऐसे में 13 तारीख को  bieap.gov.in या bse.ap.gov.in वेबसाइट पर सरवर समस्या आने के अंदाजे अभी से लगाए जा रहे हैं। ऐसे में छात्र manabadi.com पर भी AP Inter 1st Year के रिजल्ट देख सकते हैं।

BIEAP बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश के बारे में

बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (BIEAP) विगत सालों से अपनी शिक्षा के स्तर को वैश्विक ऊंचाइयां देने में लगा है। पठन-पाठन के साथ-साथ बोर्ड ने कोर्स को इस तरह से डिजाइन किया है कि छात्रों में लीडरशिप क्वालिटीज भी विकसित हों।

BIEAP रेगुलाटेस एंड सुपेर्विसेस द सिस्टम ऑफ़ इंटरमीडिएट एजुकेशन के तहत बोर्ड इस पूरे पद्धति कोर्सेस, सिलेबस, एग्जाम व दूसरे कॉलेजों के मान्यता देने आदि पर विचार करता है।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबीइएएप.गोंव.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए