लाइव न्यूज़ :

RJD Manifesto: ये 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग का गठबंधन है, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 13, 2024 17:44 IST

RJD Manifesto: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के द्वारा शनिवार को घोषणा पत्र जारी किया गया। इस घोषणा पत्र पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तंज कसा है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव के घोषणा पत्र पर अनुराग ठाकुर ने तंज कसा अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह टुकड़े-टुकड़े गैंग का गठबंधन हैइसलिए इनका घोषणा पत्र भी टुकड़ों-टुकड़ों में आ रहा है

RJD Manifesto: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के द्वारा शनिवार को घोषणा पत्र जारी किया गया। इस घोषणा पत्र पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह टुकड़े-टुकड़े गैंग का गठबंधन है। इनका घोषणा पत्र भी टुकड़ों में आ रहा है। मालूम हो कि कांग्रेस ने इससे पहले एक घोषणा पत्र जारी किया था। आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 'परिवर्तन पत्र' लॉन्च किया और कहा कि पार्टी घोषणा पत्र में दिए गए 24 वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि घोषणा पत्र महत्वपूर्ण विकासात्मक मुद्दों और बिहार में लोगों के कल्याण पर केंद्रित है। वहीं, मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब इंडी गठबंधन एक रैली करता है, तो एक महिला जो राजनेता भी नहीं है आती हैं और छह गारंटी की घोषणा करती है, केवल इसलिए क्योंकि वह दिल्ली के भ्रष्ट सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपना चुनावी घोषणापत्र लेकर आईं, अब लालू यादव और तेजस्वी यादव अपना घोषणापत्र लेकर आए हैं, यह कैसा गठबंधन है, जहां टुकड़े-टुकड़े में घोषणापत्र जारी किया जाता है।

न उनकी सोच एक जैसी है, न उनके नेता एक जैसे हैं, न उनके इरादे एक जैसे हैं और उनके इरादों में खोट साफ दिखाई दे रही है। वे टुकड़े-टुकड़े गिरोह के सदस्य हैं और उनका घोषणापत्र टुकड़ों में आ रहा है। ठाकुर ने कहा कि मैंने पहले भी राहुल गांधी से पूछा था कि उन्हें देश को बताना चाहिए कि वह जमीन के किस टुकड़े पर शासन करना चाहते हैं। मालूम हो कि मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा, उसके बाद 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को होगा।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति