लाइव न्यूज़ :

वीडियो: अनुपम खेर ने कहा- मोदी सरकार ने भी कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ नहीं किया

By विकास कुमार | Updated: January 7, 2019 11:34 IST

अनुपम खेर ने कहा कि देश में भले ही किसी की सरकार की आई हो लेकिन कश्मीरी पंडितों को हर बार अनदेखा किया जाता रहा है. अनुपम खेर ने धारा 370 को लेकर भी बयान दिया है.

Open in App

अनुपम खेर की फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' 11 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है. इस फिल्म को भारतीय जनता पार्टी भी अपने स्तर पर प्रमोट कर रही है. पार्टी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से भी इस फिल्म को ट्वीट करते हुए गांधी परिवार पर निशाना साधा था.

ऐसा कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए यह फिल्म संजीवनी बूटी की तरह काम करेगा. लेकिन बीजेपी और मोदी सरकार को इस बार झटका दिया है खुद फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे अनुपम खेर ने जो खुद बड़े मोदी समर्थक माने जाते हैं. 

न्यूज़ 24 से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार ने भी कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ नहीं किया है. अनुपम खेर ने कहा कि देश में भले ही किसी की सरकार की आई हो लेकिन कश्मीरी पंडितों को हर बार अनदेखा किया जाता रहा है. अनुपम खेर ने धारा 370 को लेकर कहा कि जिस दिन इसे ख़त्म कर दिया जाए उस दिन हालात सुधर जायेंगे. लेकिन हां कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ नहीं किया गया. 

 

2014 में बीजेपी की सरकार आने के बाद कश्मीरी पंडितों के पुर्नवास की बात कही गई थी लेकिन इस मुद्दे पर आजतक सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाये गए. शुरूआती दौर में कश्मीरी पंडितों के लिए अलग कॉलोनी के निर्माण की बातें कही गईं, लेकिन घाटी के अलगाववादी और कश्मीर की राजनीतिक पार्टियों के विरोध के कारण इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया.

 उमर अब्दुल्लाह ने मोदी सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि इससे कश्मीर इजराइल बन जायेगा. 

अनुपम खेर खुद कश्मीरी पंडित हैं और तमाम फोरम पर कश्मीरी पंडितों की बदहाली का मुद्दा उठा चुके हैं. लेकिन जिस तरह से मोदी सरकार ने कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर कुछ नहीं किया इससे वो खिन्न नजर आ रहे हैं. 

अनुपम खेर की फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही विवादों में घिर चुकी है. कांग्रेस और उसके समर्थकों ने भी इस फिल्म को आड़े हांथों लिया है. लेकिन अनुपम खेर का कहना है कि उन्हें इस फिल्म के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए, क्योंकि मनमोहन सिंह का किरदार निभाना बहुत ही मुश्किल काम था. 

टॅग्स :अनुपम खेरनरेंद्र मोदीकश्मीरी पंडितद एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'