लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में परमबीर सिंह के खिलाफ वसूली का एक और मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 21, 2021 13:51 IST

Open in App

मुंबई पुलिस ने शहर के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ वसूली का एक और मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह सिंह के खिलाफ चौथा और मुंबई में दूसरा ऐसा मामला है। दो अन्य मामले ठाणे शहर में दर्ज किए गए हैं। ये सभी प्राथमिकियां एक महीने के भीतर दर्ज हुई हैं। अधिकारी ने बताया कि नयी प्राथमिकी 48 वर्षीय बिल्डर बिमल अग्रवाल की शिकायत के आधार पर शुक्रवार रात को गोरेगांव पुलिस थाना में दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में, बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और चार अन्य - सुमित सिंह उर्फ चिंटू, अल्पेश पटेल, विनय सिंह उर्फ बबलू और रियाज भाटी भी आरोपी के तौर पर नामजद किए गए हैं। अग्रवाल की शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने दो बारों एवं रेस्तरां पर छापेमारी नहीं करने के एवज में उससे नौ लाख रुपये की उगाही की और उनके लिए लगभग 2.92 लाख रुपये के दो स्मार्टफोन खरीदने के लिए भी मजबूर किया। इन बारों एवं रेस्तरां को शिकायतकर्ता साझेदारी में चलाता था। शिकायत में कहा कि यह घटना जनवरी 2020 से मार्च 2021 के बीच हुई। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384 और 385 (दोनों वसूली से संबंधित धाराएं) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में जांच जारी है। सिंह वर्तमान में डीजी होमगार्ड के पद पर तैनात हैं और बीमारी की छुट्टी पर होने के कारण मई से कार्यालय नहीं आ रहे हैं। 22 जुलाई को मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ने सिंह, पांच अन्य पुलिसकर्मियों और दो अन्य लोगों के खिलाफ एक बिल्डर से कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। अगले दिन ठाणे के कोपरी थाने में उनके और कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ वसूली का एक और मामला दर्ज किया गया। व्यवसायी केतन तन्ना द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 30 जुलाई को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के खिलाफ ठाणे नगर थाने में रंगदारी का एक और मामला दर्ज किया गया था। सिंह को मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से इस साल मार्च में हटा दिया गया था जब मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाह विस्फोटकों से लदा वाहन मिलने के मामले में बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया गया था। सिंह ने बाद में राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट100 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बनाते?, मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 400000 रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त

भारतचुनाव आयोग ने यूपी के 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' अजय पाल शर्मा को बनाया बंगाल चुनावों के लिए पर्यवेक्षक

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा