लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी का ऐलान, छात्रा सुदीक्षा के परिजन को दी जाएगी 15 लाख की सहायता, याद में बनेगा प्रेरणा स्थल और पुस्तकालय

By भाषा | Updated: September 13, 2020 14:22 IST

सांसद सुरेंद्र नागर ने बताया कि सुदीक्षा का परिवार और वह मुख्यमंत्री से मिले परिवार ने मांग की कि सुदीक्षा शिक्षा से जुड़ी थीं लिहाजा उनकी याद में दादरी में एक प्रेरणा स्थल और पुस्तकालय का निर्माण किया जाए, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुदीक्षा के परिजनों को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।इसके अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मिलकर पांच लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता करेंगे।छात्रा सुदीक्षा भाटी की गत 10 अगस्त को बुलंदशहर में अपने ननिहाल जाते वक्त रास्ते में एक कथित हादसे के दौरान मृत्यु हो गई थी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत मेधावी छात्रा सुदीक्षा भाटी के परिजन से रविवार को मुलाकात की और उन्हें 15 लाख रुपए की सहायता और उनकी बेटी की स्मृति में एक पुस्तकालय और प्रेरणा स्थल बनवाने का ऐलान किया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा से सांसद सुरेंद्र नागर और दादरी से विधायक तेजपाल नागर के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे सुदीक्षा के माता-पिता और मामा ने योगी से मुलाकात की।

सुरेंद्र नागर ने बताया कि सुदीक्षा का परिवार और वह मुख्यमंत्री से मिले परिवार ने मांग की कि सुदीक्षा शिक्षा से जुड़ी थीं लिहाजा उनकी याद में दादरी में एक प्रेरणा स्थल और पुस्तकालय का निर्माण किया जाए, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुदीक्षा के परिजनों को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।

इसके अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मिलकर पांच लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता करेंगे। सुदीक्षा के परिजनो ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कहा कि योगी ने उनकी बातों को सहानुभूतिपूर्वक सुना और सुदीक्षा के नाम पर प्रेरणा स्थल और पुस्तकालय बनाने पर सहमति जताई।

यह उनके लिए बहुत संतोष की बात है। गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर जिले की दादरी तहसील में रहने वाली छात्रा सुदीक्षा भाटी की गत 10 अगस्त को बुलंदशहर में अपने ननिहाल जाते वक्त रास्ते में एक कथित हादसे के दौरान मृत्यु हो गई थी। बेहद गरीबी के बावजूद अपनी प्रतिभा के बल पर उन्होंने करीब चार करोड रुपए की छात्रवृत्ति हासिल करके अमेरिका के बाबसन कॉलेज में दाखिला हासिल किया था।

अमेरिका से छुट्टियां मनाने अपने घर आईं सुदीक्षा लॉकडाउन के कारण घर में ही थीं। उन्हें 20 अगस्त को अमेरिका लौटना था मगर दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। बेहद गरीबी में पली-बढ़ी सुदीक्षा छह भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। परिवार का आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति सुदीक्षा का पीछा कर उसे परेशान कर रहे थे जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी।  

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील