लाइव न्यूज़ :

तीन साल में लिखे 30 पत्र, नहीं दिया एक का भी जवाब मोदी को हो गया है घमंड: अन्ना हजारे

By स्वाति सिंह | Updated: January 22, 2018 15:43 IST

अपने आगामी आंदोलन को लेकर अन्ना ने कहा कि 'यह एक इतना बड़ा आंदोलन होगा जैसा कि पहले कभी नहीं देखा गया होगा और यह सरकार के लिए चेतावनी होगी।

Open in App

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया है। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अपने 'प्रधानमंत्री पद' का अहंकार हो गया है। अन्ना हजारे का कहना है कि मोदी उनके पत्रों का जवाब नहीं दे रहे हैं। यह बयान हजारे ने महाराष्ट्र के सांगली की अटपादी तहसील की जनसभा में दिया। 

उन्होंने कहा 'मैंने प्रधानमंत्री मोदी को पिछले तीन सालों में 30 से अधिक पत्र लिखे लेकिन उन्होंने कभी जवाब नहीं दिया। मोदी को अपने प्रधानमंत्री होने का अहंकार हो गया है इसलिए उन्होंने मेरे पत्रों का जवाब नहीं दिया। अन्ना हजारे ने पहले ही उनके आने वाले आंदोलन की घोषणा कर दी है।  हजारे का यह आन्दोलन 25 मार्च से नई दिल्ली में होने वाला है।  इस आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने के लिए आयोजित की जाने वाली तीन रैलियों में से यह पहली रैली थी। 

अपने आगामी आंदोलन को लेकर अन्ना ने कहा कि 'यह एक इतना बड़ा आंदोलन होगा जैसा कि पहले कभी नहीं देखा गया होगा और यह सरकार के लिए चेतावनी होगी। अपनी रैली या आंदोलनों के माध्यम से वोट लेने का मेरी कोई मनसा नहीं है। जिस प्रकार जन लोकपाल बिल को लेकर बड़ी रैली हुई थी मुझे उम्मीद है कि किसानों के मुद्दे को लेकर भी वैसा ही देखने को मिलेगा। अन्ना ने यह भी कहा कि लोकपाल लागू करना और लोकायुक्त की नियुक्ति, और किसानों को पांच हजार रुपये की पेंशन दिए जाने की बात कहेंगे। 

टॅग्स :अन्ना हजारेनरेंद्र मोदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम