लाइव न्यूज़ :

फेसबुक के जवाब से नाराज दिल्ली विधानसभा की समिति ने लगाई फटकार, चेतावनी देते हुए दोबारा किया तलब

By स्वाति सिंह | Updated: September 15, 2020 14:06 IST

शांति और सौहार्द समिति के अध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा कि फेसबुक दिल्ली विधानसभा की समिति से भाग रही है, कुछ छुपा रहा है। ऐसा लगता है जो आरोप दिल्ली दंगों के बारे में फेसबुक पर लगे हैं, शायद वो सही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशांति और सौहार्द समिति ने फेसबुक के जवाब से नाराज़ होकर कंपनी को चेतावनी दी फेसबुक के अधिकारियों को समन जारी करके दिल्ली विधानसभा की शांति और सौहर्द समिति ने पेश होने के लिए कहा था।

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की शांति और सौहार्द समिति ने फेसबुक के जवाब से नाराज़ होकर कंपनी को चेतावनी दी है। इसके साथ ही समिति ने कहा, 'अब पेश न होने पर कार्रवाई की जाएगी। प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के तहत दिया यह मौका दिया गया है। फेसबुक के अधिकारियों को समन जारी करके दिल्ली विधानसभा की शांति और सौहर्द समिति ने पेश होने के लिए कहा था। हालांकि, फेसबुक अधिकारी मंगलवार को पेश नहीं हुए।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शांति और सौहार्द समिति के अध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा कि ये दिल्ली विधानसभा की तौहीन है। ये दिल्ली के 2 करोड़ लोगों का अपमान है। फेसबुक के वकीलों और सलाहकारों ने उनको बहुत गलत सलाह दी है। संसद और विधानसभा में एक ही मुद्दे और अलग अलग मुद्दे पर चर्चा हो सकती है लेकिन यहां तो मुद्दे अलग हैं। दिल्ली विधानसभा समिति और संसद की समिति अलग-अलग मुद्दे पर चर्चा कर रही हैं। 

चड्ढा ने कहा, 'दिल्ली विधानसभा दिल्ली दंगों में फेसबुक के रोल के ऊपर चर्चा कर रही है। ये कहना है कि संसद की समिति इस पर विचार कर रही है और हमने वहां जवाब दे दिया है ये गलत है। विधानसभा समिति चाहे तो वारंट जारी करवा सकती है।'

चड्ढा ने कहा कि फेसबुक दिल्ली विधानसभा की समिति से भाग रही है, कुछ छुपा रहा है। ऐसा लगता है जो आरोप दिल्ली दंगों के बारे में फेसबुक पर लगे हैं, शायद वो सही हैं। ऐसा लगता है कि चोर की दाढ़ी में तिनका। चेतावनी के साथ एक आखिरी मौका दे रहे हैं। फेसबुक इंडिया के MD और वाइस प्रेजिडेंट अजित मोहन पेश हों।

टॅग्स :फेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

क्राइम अलर्टKarnataka: फेसबुक लाइव आकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील