लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार ने निलंबित आईपीएस अधिकारी पर लगे देशद्रोह के आरोपों की जांच शुरू की

By भाषा | Updated: March 18, 2021 22:55 IST

Open in App

अमरावती, 18 मार्च आंध्र प्रदेश सरकार ने एक साल से अधिक समय से निलंबित डीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी ए बी वेंकटेश्वर राव पर लगे देशद्रोह के आरोपों की जांच बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से शुरू कर दी।

उच्चतम न्यायालय ने 10 मार्च को आदेश दिया था कि अप्रैल के अंत तक इन आरोपों की विभागीय जांच पूरी की जाए।

चंद्रबाबू नायडू के कार्यकाल में महानिदेशक (खुफिया) रहे राव सचिवालय में जांच आयुक्त आरपी सिसोदिया के समक्ष पेश हुए और इस मामले में सवालों के जवाब दिए।

वाई एस जगनमोहन रेड्डी सरकार ने 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी राव को पिछली चंद्रबाबू नायडू सरकार के दौरान राज्य का खुफिया प्रमुख रहते ''अपने देशद्रोही कृत्यों के जरिये राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने'' के आरोप में निलंबित कर दिया था।

सरकार ने आरोप लगाया था कि सुरक्षा उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया में (राव की ओर से) ''गंभीर लापरवाहियां बरती गईं।''

सरकार के अनुसार, ''राव ने विदेशी रक्षा उपकरण निर्माण कंपनी को जानबूझकर खुफिया प्रोटोकॉल और पुलिस प्रक्रियाओं की जानकारी दी। यह राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रत्यक्ष रूप से खतरे में डालने के समान है क्योंकि खुफिया प्रोटोकॉल पूरे भारतीय पुलिस बल में गोपनीय होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू