लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: नौका दुर्घटना में दो बेटियों को खोने वाले दंपति के घर खुशी का माहौल, जुड़वां बेटियों का जन्म, कहा-सब भगवान की कृपा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2021 17:16 IST

टी अप्पाला राजू और भाग्यलक्ष्मी के घर जुड़वां बेटियों का जन्म ठीक उसी दिन हुआ, जिस दिन दंपति की दो बेटियों की मौत नौका दुर्घटना में हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजुड़वां बेटियों का जन्म होना उनके लिए ईश्वर का एक वरदान की तरह है।15 सितंबर 2021 को उनकी जुड़वां बेटियों का जन्म हुआ। नौका से तेलंगाना के भद्राचलम स्थित भगवान राम के मंदिर जा रहीं थीं, तभी यह हादसा हुआ था।

विशाखापत्तनमः आंध्र प्रदेश में दो साल पहले एक नौका दुर्घटना में अपनी जुड़वां बेटियों को खोने वाले एक दंपति के घर एक बार फिर जुड़वां बेटियों का जन्म हुआ है।

 

टी अप्पाला राजू और भाग्यलक्ष्मी के घर जुड़वां बेटियों का जन्म ठीक उसी दिन हुआ, जिस दिन दंपति की दो बेटियों की मौत नौका दुर्घटना में हो गई थी। दो साल पहले 15 सितंबर, 2019 को गोदावरी नदी में हुए नौका हादसे में अपनी दोनों बेटियों को खोने वाले आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर निवासी राजू और भाग्यलक्ष्मी का जीवन बेहद गमगीन हो गया था, लेकिन एक बार फिर जुड़वां बेटियों का जन्म होना उनके लिए ईश्वर का एक वरदान की तरह है।

भाग्यलक्ष्मी ने जुड़वां बेटियों के जन्म पर मुस्कुराते हुए कहा, "हम बहुत खुश और धन्य हैं। यह सब भगवान की कृपा है।" दो साल पहले राजू की मां अपनी दोनों पोतियों को साथ लेकर नौका से तेलंगाना के भद्राचलम स्थित भगवान राम के मंदिर जा रहीं थीं, तभी यह हादसा हुआ था।

कांच निर्माण इकाई में काम करने वाली भाग्यलक्ष्मी और उनके पति ने बच्चों के लिए पिछले साल शहर के एक फर्टिलिटी सेंटर से संपर्क किया था, लेकिन कोविड-19 के कारण उनके प्रयास विफल रहे थे। लेकिन इस वर्ष किस्मत ने उनका साथ दिया और आईवीएफ प्रक्रिया के जरिए 15 सितंबर 2021 को उनकी जुड़वां बेटियों का जन्म हुआ। 

टॅग्स :हैदराबादआंध्र प्रदेशतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे