लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: "जगन मोहन रेड्डी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है", तेलुगु देशम प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने किया वाईएसआरसीपी पर बड़ा हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 8, 2024 08:25 IST

आंध्र प्रदेश के तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने वाईएसआरसीपी अध्यक्ष और सूबे के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर बेहद तीखा हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देटीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर बोला बेहद तीखा हमला चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अब जगन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैजगन मोहन रेड्डी लोगों को केवल एक सवारी के रूप में इस्तेमाल करते है

पश्चिम गोदावरी: आंध्र प्रदेश के तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने वाईएसआरसीपी अध्यक्ष और सूबे के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर बेहद तीखा हमला करते हुए कहा कि जगन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और जल्द ही उनके नेताओं को घर भेज दिया जाएगा।

टीडीपी प्रमुख नायडू ने यह देखते हुए कि पश्चिम गोदावरी के लोगों को टीडीपी और जन सेना दोनों पर बहुत भरोसा है, उन्होंने कहा कि वाईएसआरसीपी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और पार्टी के सभी नेता जल्द ही घर जाएंगे।

चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "क्या प्रदेश का एक भी व्यक्ति वाईएसआरसीपी शासन से खुश है?" मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी लोगों को केवल एक सवारी के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "साल 2014 के चुनावों में आपने पश्चिम गोदावरी जिले के सभी 15 क्षेत्रों से टीडीपी विधायकों और सभी तीन निर्वाचन क्षेत्रों से लोकसभा सदस्यों को चुना। आने वाले चुनावों में भी टीडीपी और जन सेना गठबंधन यहीं से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे।"

चंद्रबाबू ने कहा कि वह पश्चिम गोदावरी जिले का दौरा करने के लिए भाग्यशाली हैं, जो महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीतारमा राजू की मातृभूमि है।

उन्होंने कहा, "सत्ता में आने से पहले जगन ने बिजली दरों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में संशोधन नहीं करने का वादा किया था लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपनी इच्छानुसार सभी कीमतों को संशोधित किया है और लोगों को लूट रहे हैं। उन्हें राज्य सरकार को नुकसान की कोई चिंता नहीं है। इस सरकार ने सड़कें और विकास की अनदेखी की है।''

टॅग्स :Jagan Mohan ReddyAndhra Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारतआंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घायलों के लिए भी मदद की घोषणा, जानें पूरी डिटेल्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?