लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: नेल्लोर के सरकारी अस्पताल में भर्ती 8 मरीजों की मौत, परिजनों का आरोप ऑक्सीजन खत्म होने के कारण गई जान, अस्पताल ने नकारा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 23, 2023 10:26 IST

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती 8 मरीजों की मौत कथिततौर पर चिकित्सकीय ऑक्सीजन के खत्म होने के कारण हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के नेल्लोर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती 8 मरीजों की हुई मौत मृतकों के परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन के खत्म होने के कारण हुई मरीजों की मौत वहीं अस्पताल के अधीक्षक ने ऑक्सीजन की कमी वाले आरोप को किया खारिज

नेल्लोर:आंध्र प्रदेश के एक सरकारी अस्पताल में कथित लापरवाही के कारण 8 मरीजों की मौत का मामला सामने आ रहा है। खबरों के मुताबिक नेल्लोर के सरकारी अस्पताल में भर्ती 8 मरीजों की मौत चिकित्सकीय ऑक्सीजन के खत्म होने के कारण हो गई है।

इस घटना के बाद पूरे नेल्लोर शहर में अफरा-तफरी का माहौल है और लोगों के भीतर भारी रोष है। वहीं मृतक के परिजनों ने इसके लिए सीधे अस्पताल प्रशासन को जवाबदेह ठहराया है और उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर अस्पतालके  अधिकारियों को कहना है कि मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है और मृतकों के परिजनों द्वारा लगाये जा रहे आरोप लगत हैं।

इस संबंध में अस्पताल के अधीक्षक ने कहा कि मरने वाले 8 मरीजों में किसी की भी मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मरीजों के सीधा संबंध में उनकी बीमारियों से है, जिसके इलाज के लिए वो अस्पताल में दाखिल कराये गये थे।

इसके साथ ही अस्पताल अधीक्षक ने इस बात का दावा किया कि अस्पताल में प्रचुर मात्रा में चिकित्सकीय ऑक्सीजन मौजूद है और अस्पताल में भर्जी मरीजों को जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन आपूर्ति की जा रही है।

हादसे के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल में भर्ती आठ मरीजों में से छह को मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (एमआईसीयू) वार्ड में भर्ती कराया गया था। हादसे के बाद अस्पताल अधीक्षक ने घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 8 मरीजों की मौत के संबंध में जिला कलेक्टर को एक विस्तृत रिपोर्ट भी सौंपी है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशनेल्लोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारतआंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घायलों के लिए भी मदद की घोषणा, जानें पूरी डिटेल्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?