लाइव न्यूज़ :

AMU में बिना इजाजत तिरंगा यात्रा निकालने वाले छात्र नेता को नोटिस, विवाद बढ़ने पर प्रशासन की सफाई

By भाषा | Updated: January 24, 2019 15:45 IST

अजय को जारी नोटिस में एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहसिन खान ने कहा है कि जुलूस उस वक्त निकाला गया जब कक्षाओं में विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे। इसके अलावा यात्रा में बड़ी संख्या में बाहरी और असामाजिक तत्व भी शामिल थे।

Open in App

अलीगढ़ (उ.प्र.), 24 जनवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) प्रशासन ने पिछले दिनों इजाजत लिये बगैर एएमयू परिसर में कथित तिरंगा यात्रा निकालने पर भाजपा के युवा संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े एक छात्र नेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

एएमयू के विधि संकाय के परास्नातक के छात्र अजय सिंह को नोटिस जारी करके पूछा गया है कि आखिर उसने किसकी इजाजत से परिसर में बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल सवार युवकों को लाकर तिरंगे के नाम पर यात्रा निकाली और विश्वविद्यालय के माहौल को खराब करने की कोशिश की। 

एएमयू के एक प्रवक्ता ने बताया कि अजय के दादा भाजपा के विधायक रह चुके हैं। उसने गत 22 जनवरी को एथलेटिक्स मैदान से यूनीवर्सिटी गेट तक यात्रा निकाली थी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल सवार नौजवान शामिल थे। अजय का कहना है कि गणतंत्र दिवस के जश्न के तहत उसने ‘तिरंगा यात्रा‘ निकाली थी।

प्रवक्ता ने कहा कि एएमयू में गणतंत्र दिवस का जश्न एक सप्ताह तक मनाया जाता है लेकिन अजय का मोटरसाइकिल जुलूस राजनीति से प्रेरित है और यह तिरंगा यात्रा की आड़ में विश्वविद्यालय के छात्रों के ध्रुवीकरण की कोशिश थी। उन्होंने कहा कि एएमयू प्रशासन ने परिसर में शांति बनाये रखने के लिये किसी भी तरह का जुलूस निकालने से पहले इसकी इजाजत लेना अनिवार्य कर दिया है। 

अजय को जारी नोटिस में एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहसिन खान ने कहा है कि जुलूस उस वक्त निकाला गया जब कक्षाओं में विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे। इसके अलावा यात्रा में बड़ी संख्या में बाहरी और असामाजिक तत्व भी शामिल थे।

टॅग्स :अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'तुम हिंदू हो, BHU चली जाओ', AMU की महिला प्रोफेसर ने लगाया भेदभाव का आरोप, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टUP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

भारतAMU ने “होली मिलन” कार्यक्रम की अनुमति देने से किया इनकार, जमात प्रमुख मौलाना ने कहा कि मुस्लिम बहुल संस्थान में नहीं होना चाहिए हिंदू प्रोग्राम

भारतएएमयू हॉस्टल में बीफ बिरयानी पर नोटिस से विवाद, हिंदू नेताओं ने कुलपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

भारतब्लॉग: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे का सवाल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील