लाइव न्यूज़ :

अमृतसर रेल हादसा: पीड़ित बोले, अब तक नहीं मिला न्याय, रेलवे ट्रैक पर करेंगे प्रदर्शन, पंजाब पुलिस सतर्क

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2019 12:53 IST

पिछले साल 19 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर पटरी पर खड़े होकर रावण का पुतला दहन देख रहे लोग एक ट्रेन की चपेट में आ गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू दशहरा के मौके पर आयोजित हुए इस समारोह की मुख्य अतिथि थीं।पिछले वर्ष नवम्बर में राज्य के गृह सचिव को 300 पृष्ठ की जांच रिपोर्ट सौंपी गई थी।

पिछले साल विजयदशमी के मौके पर अमृतसर में एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसमें करीब 60 लोगों की जान चली गई थी। अमृतसर ट्रेन दुर्घटना के एक साल होने पर पीड़ित परिजन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि रेल दुर्घटन के एक साल हो गए, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला है। इसलिए हम रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं।  हालांकि इससे पहले भी परिजन अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।

एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक परिजनों का कहना है कि पूरे साल हमें कई कार्यालयों के चक्कर काटने पड़े। वहीं, पंजाब पुलिस पूरी तरह सतर्क है। अमृतसर डीसीपी जगमोहन सिंह ने कहा कि हमने रेलवे ट्रैक पर फोर्स तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अगर प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर जाते हैं तो जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) के ड्यूटी ऑफिसर उन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं देंगे।

डीसीपी जगमोहन सिंह ने कहा कि दशहरे के लिए 10 स्थान हैं, एक एडीसीपी (अतिरिक्त पुलिस आयुक्त) रैंक का अधिकारी प्रत्येक के सभी में मौजूद है।

इससे पहले परिजनों ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था और सरकारी नौकरियों की मांग की थी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया था कि सिद्धू दंपति ने प्रत्येक पीड़ित के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था और वे अपना वादा निभाने में विफल रहे है।

उन्होंने दावा किया कि नवजोत सिंह सिद्धू ने उन परिवारों को गोद लेने का वादा किया था जो अपने कमाऊ सदस्य को खो चुके थे और उनके मासिक रसोई खर्च को वहन करने का भी वादा किया गया था। उन्होंने मांग की कि ट्रेन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच का नतीजा उन्हें बताया जाये।

जानिए पूरा मामला

पिछले साल 19 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर पटरी पर खड़े होकर रावण का पुतला दहन देख रहे लोग एक ट्रेन की चपेट में आ गये थे। इस हादसे में लगभग 60 लोगों की मौत हो गई थी। यहां जोड़ा फाटक के निकट हुई इस दुर्घटना में 72 लोग घायल हुए थे। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू दशहरा के मौके पर आयोजित हुए इस समारोह की मुख्य अतिथि थीं।

टॅग्स :अमृतसर रेल हादसापंजाबनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप