लाइव न्यूज़ :

अमृतसरः हेरिटेज स्ट्रीट में विस्फोट के बाद मची अफरा-तफरी, कई घायल; पुलिस जांच में सामने आई ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2023 12:52 IST

सेंट्रल एसीपी सुरिंदर सिंह ने कहा, यह घटना आतंकी नहीं है, यह साफ है। लेकिन अभी कारण के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे यह हादसा शनिवार देर रात हुआ। विस्फोट के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

अमृतसर: अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट में धमाके की खबर है। यह हादसा शनिवार रात हुआ। कई लोग घायल हुए हैं। शनिवार की देर रात जोरदार धमाका हुआ तो स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने बाद में ट्वीट कर कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। घटना की जांच जारी है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

विस्फोट के प्रभाव से पास के एक रेस्तरां की खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि विस्फोट के सही कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि विस्फोट गैस पाइपलाइन में हुआ हो सकता है। 

वहीं मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, हेरिटेज स्ट्रीट के पास एक मिठाई की दुकान में चिमनी के फट जाने से यह धमाका हुआ। धमाके के कारण टूटे कांच के टुकड़ से कई लोग जख्मी हो गए। वहां मोजूद श्रद्धालुओं ने विस्फोट को किसी आतंकी हमले के तौर पर देखा, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद स्पष्ट किया कि यह कोई हमला नहीं बल्कि हादसा था।

मामले में सेंट्रल एसीपी सुरिंदर सिंह ने कहा, यह घटना आतंकी नहीं है, यह साफ है। लेकिन अभी कारण के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। फोरेंसिक विभाग की टीमें आज जांच के लिए सैंपल लिए लेंगी। उसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा।

टॅग्स :अमृतसरGolden Temple
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: अमृतसर के गोल्डन टेंपल में मुस्लिम व्यक्ति के वज़ू को लेकर विवाद: जानिए इस पर एसजीपीसी ने क्या कहा

ज़रा हटकेपंजाब में पोस्टिंग, फिर भी पंजाबी नहीं आती? अमृतसर पोस्ट ऑफिस का मामला चर्चा में

भारतPunjab: अमृतसर के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जल्द छात्रों को बाहर निकाला गया; जांच जारी

भारतपाकिस्तान के निशाने पर अमृतसर स्वर्ण मंदिर?, आकाश मिसाइल और L-70 एयर डिफेंस गन ने कैसे पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों से बचाया, देखिए वीडियो

भारतPunjab: अमृतसर में नकली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, कई गांवों में पसरा मातम; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी