लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में एक छात्रा के साथ उसके फ्लैट में ठहरा था अमृतपाल सिंह, स्वर्ण मंदिर में सरेंडर करने की बना रहा योजना

By अनिल शर्मा | Updated: March 29, 2023 17:20 IST

पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियां भगोड़े को शरण देने वाली छात्रा से पूछताछ कर रही हैं।  द इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्र के हवाले से बताया है कि दिल्ली में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रा पपलप्रीत से मिली थी और वह पहले भी दो बार उसके घर जा चुका था।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमृतपाल दिल्ली में डीयू की एक छात्रा के रूम में ठहरा हुआ था। यह छात्रा उसके सहयोगी पपलप्रीत से दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन के दौरान मिली थी।अमृतपाल होशियारपुर में छिपा हुआ है और स्वर्ण मंदिर में आत्मसमर्पण करने की योजना बना रहा हैः मीडिया रिपोर्ट

नई दिल्लीः मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खालिस्तानी उग्रवादी अमृतपाल स्वर्ण मंदिर में आत्मसमर्पण करने की योजना बना रहा हैं।  वहीं एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमृतपाल दिल्ली में डीयू की एक छात्रा के रूम में ठहरा हुआ था। यह छात्रा उसके सहयोगी पपलप्रीत से दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन के दौरान मिली थी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, डीयू (दिल्ली विश्वविद्यालय) की एक छात्रा ने 'भगोड़ा' घोषित खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित अपने फ्लैट में शरण दी थी।  पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियां भगोड़े को शरण देने वाली छात्रा से पूछताछ कर रही हैं।  द इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्र के हवाले से बताया है कि दिल्ली में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रा पपलप्रीत से मिली थी और वह पहले भी दो बार उसके घर जा चुका था। सूत्र के मुताबिक, वह (छात्रा)  उसके गांव के पास के इलाके की रहने वाली हैं।

खुफिया एजेंसियों को मधु विहार के साईं चौक से 21 मार्च का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें कथित तौर पर अमृतपाल और उसका सहयोगी अपने घर से निकलने के बाद सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। फुटेज में, एक व्यक्ति जो कथित तौर पर अमृतपाल है, अलग लुक में दिखाई दे रहा है। उसके बाल खुले हुए हैं, पगड़ी भी नहीं है और उसका चेहरा नकाब से ढका हुआ है। वह शख्स जैकेट और चश्मा पहने हुए है और दूसरे शख्स से आगे चल रहा है। यह दूसरा शख्स उसका सहयोगी पपलप्रीत बताया जा रहा है।

इस बीच खबर है कि अमृतपाल होशियारपुर में छिपा हुआ है और स्वर्ण मंदिर में आत्मसमर्पण करने की योजना बना रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतपाल सिंह होशियारपुर के रास्ते अमृतसर जा रहा था, तभी पंजाब पुलिस को इसकी सूचना मिली थी। वह देर रात एक चेकपोस्ट के जरिए भागने में सफल रहा। 

रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतसर हाई अलर्ट पर है क्योंकि अमृतपाल सिंह के जल्द ही आत्मसमर्पण करने की संभावना है। स्वर्ण मंदिर और अकाल तख्त के आसपास पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगियों के वहां छिपे होने की सूचना के बाद पंजाब पुलिस ने मंगलवार को होशियारपुर के एक गांव और आसपास के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।

टॅग्स :अमृतपाल सिंहपंजाबअमृतसर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'