लाइव न्यूज़ :

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भारत में बंद किया अपना कामकाज, बैंक अकाउंट फ्रीज किए जाने को लेकर सरकार पर लगाए कई आरोप

By विनीत कुमार | Updated: September 29, 2020 12:27 IST

एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया ने भारत में अपना कामकाज रोक दिया है। संस्था ने सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। संस्था ने कहा है कि सरकार ने उसके बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए हैं, जिसके बाद उसे अपना कामकाज बंद करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएमनेस्टी इंटरनेशनल ने भारत में अपना कामकाज बंद किया, संस्था का बैंक अकाउंट सरकार ने किया फ्रीज एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि सरकार उसकी तमाम रिपोर्ट्स के जवाब में ऐसी कार्रवाई कर रही है

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भारत में अपना कामकाज बंद कर दिया है। संस्था की ओर से ये आरोप हैं कि भारत सरकार ने इस महीने की शुरुआत में एक कार्रवाई के तहत उसके अकाउंट फ्रीज कर दिए थे। इसके बाद उसे अपने ज्यादातर कर्मचारियों को निकालना पड़ा। संस्था ने इसे 'witch-hunt' (पीछे पड़ जाना) बताते हुए कहा है कि उसके कुछ रिपोर्ट्स के कारण सरकार ने उसके खिलाफ कदम उठाए।

वहीं, सरकार की ओर से कहा गया है कि इस संस्था ने विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम (Foreign Contribution (Regulation) Act) के तहत कभी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है और गैरकानूनी तरीके से विदेशी फंडिंग हासिल करती रही है।

एमनेस्टी की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर लगाए गए कई आरोप

एमनेस्टी की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया कि भारत सरकार की ओर से एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के बैंक अकाउंट्स को पूरी तरह से फ्रीज कर दिया है। संस्था ने कहा कि उसे इस बारे में जानकारी 10 सितंबर को हुई। संस्था के अनुसार इससे उसका पूरा कामकाज ठप हो गया है। संस्था ने कहा कि उसे अपने स्टाफ को निकालने पर मजबूर होना पड़ा है और साथ ही भारत में चलाए जा रहे कैंपेन और रिसर्च भी बंद करने पड़ रहे हैं।

एमनेस्टी ने दावा किया कि यह सभी भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का पालन करता है। संस्था की ओर से कहा गया, 'भारत सरकार की ओर से निराधार आरोपों पर मानव अधिकार संगठनों को लेकर कार्रवाई का ये ताजा उदाहरण है।'

एमनेस्टी संस्था अपने खिलाफ हुई इस कार्रवाई को सरकार को लेकर उसकी आलोचनात्मक रिपोर्टों से जोड़ कर देख रही है। संस्था की हालिया रिपोर्टों में फरवरी में दिल्ली में हुए दंगों और जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद अधिकारों के हनन को लेकर कई सवाल उठाए थे।

एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के कार्यकारी निदेशक अविनाश कुमार ने कहा, 'पिछले दो वर्षों में एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया पर जारी कार्रवाई और बैंक खातों को फ्रीज किया जाना आकस्मिक नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय सहित सरकारी एजेंसियों द्वारा निरंतर उत्पीड़न, सरकार में पारदर्शिता के लिए हमारे लगातार आवाज उठाने का नतीजा है। हाल में दिल्ली पुलिस और भारत सरकार से दिल्ली दंगों और जम्मू-कश्मीर में गंभीर मानवाधिकारों के उल्लंघन के बारे में जवाबदेही की मांग भी एक वजह है।'

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए