लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन के पुलिस अंगरक्षक का तबादला, 1.5 करोड़ रुपये वार्षिक आय होने की आई थी खबरें

By भाषा | Updated: August 27, 2021 13:17 IST

Open in App

अमिताभ बच्चन के अंगरक्षक के तौर पर तैनात मुंबई पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल का तबादला कर दिया गया है। ऐसी खबरें आ रही थीं, कि उसकी वार्षिक आय कथित तौर पर 1.5 करोड़ रुपये है। अधिकारी ने बताया कि जितेंद्र शिंदे को 2015 में अमिताभ का अंगरक्षक नियुक्त किया गया था। दक्षिण मुंबई के डीबी मार्ग थाने में उसका तबादला किया गया है और यह एक नियमित तबादला है। 15 दिन पहले उसका तबादला किया गया था और यह आधिकारिक तौर पर उस समय एक पुलिस नोटिस में प्रकाशित किया गया था। अधिकारी ने बताया कि बच्चन को मुंबई पुलिस ने ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर रखी है। 2015 में अभिनेता के अंगरक्षक के तौर पर तैनात किए जाने के बाद वह उनके सुरक्षा कवच का हिस्सा बने थे। दिशा-निर्देशों के अनुसार कोई पुलिस कॉन्स्टेबल पांच साल से अधिक समय तक एक पद पर नहीं रह सकता। मीडिया की एक खबर में हाल ही में दावा किया गया था कि सुपरस्टार के अंगरक्षक के रूप में तैनाती के दौरान शिंदे हर साल 1.5 करोड़ रुपये कमाते हैं। पुलिस विभाग के सूत्रों ने बताया कि शिंदे भरोसेमंद अंगरक्षकों में से एक हैं और उन्हें बच्चन के साथ उनके सुरक्षा कवच में कई बार देखा गया। उनकी पत्नी एक एजेंसी चलाती है, जो कई बड़ी शख्सियतों को सुरक्षा मुहैया कराती है। राज्य सरकार इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या शिंदे ने पुलिस विभाग को अपनी सम्पत्ति का ब्योरा मुहैया कराया था या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब