लाइव न्यूज़ :

अमित शाह का हैदराबाद दौरा, बीआरएस ने हिमंत, शुभेंदु अधिकारी, नारायण राणे और ज्योतिरादित्य समेत कई नेताओं के नाम के साथ लगाया 'वाशिंग पाउडर निरमा' का पोस्टर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 12, 2023 09:18 IST

सीआईएसएफ स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रविवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंच रहे अमित शाह के विरोध में बीआरएस ने वाशिंग पाउडर निरमा की होर्डिंग्स लगाई है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंच रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घेरा बीआरएस ने अमित शाह सीआईएसएफ स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रविवार को पहुंच रहे हैंबीआरएस ने अमित शाह के विरोध में लगाई वाशिंग पाउडर निरमा की होर्डिंग्स

हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रविवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंच रहे हैं। इस बीच सूबे में सत्ताधारी दल भारत राष्ट्रसमिति की ओर से गृह मंत्री शाह के खिलाफ पोस्टर वॉर छेड़ दिया गया है और शहर के विभिन्न चौराहे पर ऐसे पोस्टर लगाये गये हैं, जिनमें भाजपा को घेरने की कोशिश की गई है।

भाजपा के खिलाफ लगाये गये बड़े-बड़े पोस्टर्स और होर्डिंग्स में नीरमा वाशिंग पाउडर के जरिये भाजपा पर भारी तंज कसा गया है। लगाई गई होर्डिंग्स में 'वाशिंग पाउडर निरमा के साथ वेलकम अमित शाह' लिखा है। इसके साथ ही होर्डिंग्स में निरमा के लोगो के तौर पर प्रस्तुत की जाने वाली लड़की के 8 अलग-अलग फोटो लगाई गई है और सभी में उन अलग-अलग नेताओं का नाम लिखा है, जो किसी दूसरी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए हैं और वो सभी कहीं न कहीं भ्रष्टाचार के आरोपी हैं।

जिन नेताओं के नाम उन होर्डिंग्स में लिखे हैं, उनमें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य तमाम नाम शामिल हैं।

दरअसल गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ लगाये गये ये पोस्टर्स और होर्डिंग्स सूबे की सत्ता पर स्थापित मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी द्वारा इस कारण से लगाये गये है कि क्योंकि भारत राष्ट्रसमिति का आरोप है कि केंद्र सरकार की साजिश के तहत केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी दिल्ली शराब मामले में सीएम केसीआर की बेटी के कविता से निशाना बना रही है। ईडी ने दिल्ली में बीते शनिवार को के कविता से शराब घोटाले में लंबी पूछताछ की थी।

ईडी द्वारा के कविता से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की गई और फिर उन्हें 16 मार्च को फिर से पेश होने के लिए समन दिया गया। पूछताछ के दौरान ईडी ने कविता का मोबाइल भी जब्त कर लिया। ईडी की ओर से फोन जब्ती की कार्रवाई उस समय की गई, जब ईडी दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंची के कविता ने जांच अधिकारियों से फोन मांगे जाने पर कहा कि वो मोबाइल लेकर नहीं आयी हैं, जिसके बाद ईडी अधिकारियों ने कविता के सुरक्षाकर्मियों को घर भेजा और उनका मोबाइल मंगवाकर जब्त कर लिया।

उससे पहले जब के कविता सुबह में पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर के लिए निकल रही थीं, तब भारत राष्ट्रसमिति के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त नारेबाजी भी की और दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री केसीआर के आवास पर पार्टी के कई नेताओं, सांसदों और विधायकों का भारी जमावड़ा भी लगा रहा। 

टॅग्स :अमित शाहहैदराबादतेलंगानाCISFके कविताप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप