लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः अमित शाह का आज राज्य में छठवां चुनावी दौरा, कांग्रेस के खिलाफ फूंकेंगे बिगुल

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 12, 2018 09:31 IST

कांग्रेस की 'विभाजनकारी राजनीति' के खिलाफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज प्रदर्शन करेंगे। जानें, दो दिवसीय कार्यक्रम।

Open in App

नई दिल्ली, 12 अप्रैलः बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर हैं। इस दौरान बीजेपी के देशव्यापी उपवास में शामिल होने के साथ-साथ वो पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, रोड शो करेंगे, मठ जाएंगे और कई जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। बीजेपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि उपवास से पहले अमित शाह धारवाड जिले के सिद्धारुधा मठ जाएंगे। इसके अलावा अमित शाह के आज के कार्यक्रम में किसानों के साथ लंच और शाम में उद्योगपतियों के साथ डिनर भी शामिल है। कर्नाटक यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत कित्तूर के रानी चेन्नम्मा मेमोरियल से करेंगे। इसके अलावा एक रोड शो और छात्रों से बात-चीत का भी कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ेंः- पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में बीजेपी नेताओं का उपवास, जानें सभी बड़ी बातें

गौरतलब है कि बीजेपी ने कर्नाटक में कांग्रेस के खिलाफ एक आक्रामक कैम्पेन की शुरुआत की है जिसको लेकर अमित शाह के लगातार दौरे हो रहे हैं। शाह का यह 6वां चुनावी दौरा है। इस बार वो राज्य के उत्तरी भाग में फोकस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- संसद के 250 घंटे बर्बाद होने पर PM मोदी का उपवास, UPA-2 में BJP ने बर्बाद कराए थे 900 घंटे

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जब से लिंगायत और वीरशैव को अलग धर्म की मान्यता देने की सिफारिश की है तब से बीजेपी की चिंताएं बढ़ गई हैं। अपनी पिछली यात्रा में शाह ने सिद्धगंगा मठ और 111 वर्षीय शिवकुमार स्वामीजी के दर्शन किए थे। बीजेपी की पूरी कोशिश है कि लिंगायत वोटरों को कांग्रेस के पाले में जाने से रोका जा सके।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा