लाइव न्यूज़ :

मतदाता सूची तैयार होते ही जम्मू-कश्मीर में पूरी पारदर्शिता संग कराए जाएंगे चुनाव: अमित शाह

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 5, 2022 17:41 IST

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन बारामूला में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे ही मतदाता सूची तैयार करने का काम पूरा होगा, जम्मू-कश्मीर में चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र शासित राज्य में 5 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 और 35ए को खत्म कर दिया गया था।केंद्र ने क्षेत्र का विशेष दर्जा खत्म करते हुए कहा था कि जम्मू-कश्मीर को उचित समय पर राज्य का दर्जा दिया जाएगा और चुनाव परिसीमन के बाद होंगे।अमित शाह ने कहा कि मतदाता सूची तैयार करने का काम पूरा होते ही जम्मू-कश्मीर में पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव कराए जाएंगे।

बारामूला: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि जैसे ही मतदाता सूची तैयार करने का काम पूरा होगा, जम्मू-कश्मीर में चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ होंगे। शाह ने कहा कि क्षेत्र में जिस तरह से परिसीमन किया गया है, उसमें जनता की पसंद के प्रतिनिधि चुने जाएंगे। शाह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मतदाता सूची तैयार करने का काम पूरा होते ही जम्मू-कश्मीर में पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव कराए जाएंगे।"

उन्होंने कहा, "पहले परिसीमन इस तरह से किया जाता था कि केवल तीन परिवारों के प्रतिनिधि चुने जाते, चाहे आप कुछ भी करें। चुनाव आयोग ने जो परिसीमन किया है, आपके अपने प्रतिनिधि चुनाव जीतेंगे और शासन करेंगे।" बता दें कि केंद्र शासित राज्य में 5 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 और 35ए को खत्म कर दिया गया था। केंद्र ने क्षेत्र का विशेष दर्जा खत्म करते हुए कहा था कि जम्मू-कश्मीर को उचित समय पर राज्य का दर्जा दिया जाएगा और चुनाव परिसीमन के बाद होंगे।

वहीं, इससे पहले आज शाह ने श्रीनगर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जिनमें जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, सेना, अर्धसैनिक बलों, राज्य पुलिस और नागरिक प्रशासन के शीर्ष अधिकारी शामिल थे। मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कटरा में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर का दौरा किया जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। मोदी सरकार 2.0 में गृह मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद शाह की पवित्र मंदिर की यह पहली यात्रा थी। 

टॅग्स :अमित शाहजम्मू कश्मीरधारा 370आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील