लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल पर अमित शाह का कटाक्ष, कहा- गुजरात में नहीं जीतेंगे 'सपने बेचने' वाले

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 13, 2022 18:49 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग ‘सपने बेचते’ हैं वे गुजरात में कभी नहीं जीतेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ गुजरात में एक बार फिर सरकार बनाएगी।शाह ने कहा कि सपने बेचने वालों को गुजरात में कभी चुनावी सफलता नहीं मिलेगी।

अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को विश्वास जताया कि सत्तारूढ़ भाजपा उनके गृह क्षेत्र गुजरात में एक बार फिर दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि जनता झूठे वादों के बहकावे में नहीं आएगी बल्कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विकास कार्यों पर अपना फैसला करेगी।

भूपेंद्र पटेल के मुख्यमंत्री पद पर एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने पटेल के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि राज्य ने भाजपा के शासन के दौरान प्रगति देखी है। आम आदमी पार्टी (आप) पर एक स्पष्ट कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग सपने बेचते हैं वे गुजरात में कभी नहीं जीतेंगे, जहां इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, "सपने बेचने वालों को गुजरात में कभी चुनावी सफलता नहीं मिलेगी। मैं गुजरात के लोगों को जानता हूं। सपनों को बेचने वाले को गुजरात में कभी सफलता नहीं मिल सकती क्योंकि जनता तो उन्हीं का समर्थन करती है जो काम करने में विश्वास रखते हैं। इसलिए लोग भाजपा के साथ हैं। भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है।"

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान दंगे और कर्फ्यू आम थे, विस्फोट आम थे और इसलिए गुजरात ने कभी विकास और प्रगति नहीं देखी। शाह ने कहा, "नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात सरकार ने पिछले 20 वर्षों में राज्य में विकास और कल्याण के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पिछले एक साल में भूपेंद्र पटेल जी ने गुजरात की इस विकास यात्रा को नई ऊर्जा और गति दी है।" 

उन्होंने ये भी कहा, "उनके कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए उन्हें बधाई।" अपनी बात को जारी रखते हुए अमित शाह ने कहा, "मैं भूपेंद्र भाई से कहना चाहता हूं कि गुजरात की जनता बीजेपी के साथ है। मैं स्पष्ट रूप से देख सकता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और आप, भाजपा आगामी चुनावों में एक बार फिर दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।"

टॅग्स :अमित शाहगुजरातनरेंद्र मोदीBJPअरविंद केजरीवालBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार