लाइव न्यूज़ :

CAA हिंसा को लेकर बरसे अमित शाह, कहा-कांग्रेस के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दिल्ली को किया अशांत

By स्वाति सिंह | Updated: December 26, 2019 14:18 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संसोधन कानून पर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। अमित शाह ने कहा 'कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग जो दिल्ली की अशांति के लिए जिम्मेदार हैं

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने CAA पर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी आरोप लगाए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संसोधन कानून पर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर बहस के दौरान कांग्रेस इधर-उधर की बातें कर रही थी, लेकिन जैसे ही बाहर निकली इसने लोगों में भ्रम फैलाना शुरू किया। अमित शाह ने कहा 'कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग जो दिल्ली की अशांति के लिए जिम्मेदार हैं, इसको दंड देने का समय आ गया है। दिल्ली की जनता को इन लोगों को दंड देना चाहिए।'

दिल्ली में आयोजित सीएए विरोधी प्रदर्शनों में से कुछ मसलन जामिया मिल्लिया इस्लामिया और सीलमपुर जैसे इलाकों में हिंसक हो गए थे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा के प्रदर्शन पर विश्वास जताते हुए शाह ने दावा किया कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार का समय समाप्त हो गया है और अब ‘कमल खिलेगा’।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऐसी सरकार है, जो सिर्फ दूसरे के किए कामों पर अपना ठप्पा लगाती है। कल एक ऐड देखा जिसमें दिल्ली के सीएम कह रहे हैं कि हर घर को जल मिलेगा, लेकिन केजरीवाल साहब ये भूल गए है कि यह सपना प्रधानमंत्री जी ने ही 15 अगस्त को दिखाया था। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा,‘‘दिल्ली, आपने (हमें) भाजपा के सभी सात सांसद दिए। अब राष्ट्रीय राजधानी के विकास के लिए अगले चुनाव में भाजपा विधायक (एक मौका) देने का वक्त है।’’

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार ने केन्द्र की योजनाओं में बाधा डाली है।

शाह ने आरोप लगाया, ‘‘केजरीवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान योजना लागू नहीं की। वह हमारी मूल परियोजनाओं पर केवल अपना नाम डालना चाहते हैं।’’ दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

टॅग्स :अमित शाहकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनकांग्रेसआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत