लाइव न्यूज़ :

VIDEO: अमित शाह ने घर पर तिरंगा फहराया, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत लगाया तिरंगा

By संदीप दाहिमा | Updated: August 13, 2025 12:23 IST

Amit Shah Hoisted the National Flag at his Home: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कहा कि यह पहल एक जन आंदोलन बन गई है जो देशभक्ति की भावना को मजबूत करती है।

Open in App

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कहा कि यह पहल एक जन आंदोलन बन गई है जो देशभक्ति की भावना को मजबूत करती है। ‘हर घर तिरंगा’ एक अभियान है जो ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तत्वावधान में लोगों को भारत की आजादी के उपलक्ष्य में तिरंगा घर लाने और उसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज हैशटैग ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर तिरंगा फहराया।’’

उन्होंने अपनी पत्नी सोनल के साथ ध्वज फहराया। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल बनाने वाला जन-अभियान बन गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह अभियान दर्शाता है कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से जिस आजाद भारत का सपना साकार किया था, उसे विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए 140 करोड़ देशवासी संकल्पित हैं।’’ इस पहल का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। यह अभियान इस विचार से उपजा है कि राष्ट्रीय ध्वज के साथ लोगों का रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से ज्यादा औपचारिक और संस्थागत रहा है।

टॅग्स :हर घर तिरंगास्वतंत्रता दिवसअमित शाहनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?