लाइव न्यूज़ :

विपक्ष के सीबीआई-ईडी के 'दुरुपयोग' के दावों पर बोले अमित शाह- सबूत संग कोर्ट जाएं, वो तो हमारे कब्जे में नहीं है

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 14, 2023 11:04 IST

कई विपक्षी दलों ने अक्सर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उनके वरिष्ठ नेतृत्व को निशाना बनाने के लिए सीबीआई, ईडी और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकई बार विपक्ष की ओर से ऐसे बयान सामने आए हैं, जिसमें वो भाजपा पर इस मुद्दे को लेकर हमलावर हुए हैं।भाजपा ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के किसी भी दावे का खंडन किया है।अमित शाह ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के दावे को नकारा है।

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के उस आरोप को नकारा, जिसमें विपक्ष द्वारा केंद्र पर ये आरोप लगाया गया कि सरकार विपक्ष के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करती है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शाह ने कहा, "वे कोर्ट क्यों नहीं जाते? जब पेगासस का मुद्दा उठाया गया था तो मैंने कहा था कि सबूत के साथ कोर्ट जाओ, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ये सिर्फ शोर मचाना जानते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "कोर्ट तो हमारे कब्जे में नहीं है।" कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सहित विपक्षी दलों ने अक्सर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उनके वरिष्ठ नेतृत्व को निशाना बनाने के लिए सीबीआई, ईडी और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। कई बार विपक्ष की ओर से ऐसे बयान सामने आए हैं, जिसमें वो भाजपा पर इस मुद्दे को लेकर हमलावर हुए हैं।

पिछले साल जुलाई में कई विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर भाजपा द्वारा इन एजेंसियों के 'दुरुपयोग' का आरोप लगाया था। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पत्र में कहा गया, "हम आपका ध्यान मोदी सरकार द्वारा अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ एक व्यवस्थित प्रतिशोध अभियान के तहत जांच एजेंसियों के निरंतर और तीव्र दुरुपयोग पर ध्यान दिलाने के लिए लिख रहे हैं।"

पत्र पर कांग्रेस और आप के साथ-साथ लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने हस्ताक्षर किए थे। विपक्षी नेताओं ने कहा, "इस अभियान का एकमात्र उद्देश्य प्रतिष्ठा को नष्ट करना और भाजपा से वैचारिक और राजनीतिक रूप से लड़ने वाली ताकतों को कमजोर करना है।" भाजपा ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के किसी भी दावे का खंडन किया है।

टॅग्स :अमित शाहBharatiya Janata Partyसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप