लाइव न्यूज़ :

अडानी समूह विवाद पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इसमें भाजपा के लिए 'छिपाने और डरने के लिए कुछ भी नहीं'

By आजाद खान | Updated: February 14, 2023 12:51 IST

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस समेत कई और विपक्षी पार्टियों ने पीएम मोदी और भाजपा को अडानी समूह विवाद को लेकर घेरा है। यही नहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अडानी के खिलाफ एक संयुक्त संसदीय समिति (JPC) जांच की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देअडानी समूह को लेकर छिड़े विवाद पर अमित शाह ने बयान दिया है। उन्होंने इस आरोपों पर यह कहकर की मामला अभी कोर्ट में है, अभी कुछ ज्यादा बोलने से इंकार किया है। लेकिन इशारों में अमित शाह ने कहा है कि इन आरोपों से भाजपा के लिए कुछ छुपाने और डरने की जरूरत नहीं है।

नई दिल्ली: अडानी समूह से पीएम मोदी के कथित रिश्ते और उद्योग जगत को फायदा पहुंचाने के कांग्रेस के आरोपों का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जवाब दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा है कि उनके लिए इस मुद्दे पर अभी कुछ बोलना सही नहीं क्योंकि यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है।  

इसी कड़ी में अमित शाह ने आगे कहा है कि पीएम मोदी और भाजपा पर लगाए गए इन आरोपों को छुपाने या इससे डरने की कोई बात नहीं है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां अडानी समूह के साथ पीएम मोदी के कथित रिश्ते का दावा कर रहे है और इसे लेकर काफी विवाद भी हो रहा है। 

अडानी समूह विवाद पर क्या बोले अमित शाह

इंटरव्यू के दौरान जब अमित शाह से यह पूछा गया कि उनकी पार्टी से उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani)को ‘फेवर’ मिलता है तो इस पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा है कि इस मुद्दे पर भाजपा के लिए छुपाने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा है कि इस विवाद को लेकर डरने की भी जरूरत है। 

अपने बयान में सुप्रीम कोर्ट का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा है कि कैबिनेट का सदस्य होने के तौर पर इस समय मुझे इस मुद्दे पर कुछ भी बोलना सही नहीं होगा। लेकिन उन्होंने इशारों-इशारों में यह जरूर कहा है कि इसमें भाजपा के लिए 'छिपाने और डरने के लिए कुछ भी नहीं' है। 

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर लगाए ये आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में दिये अपने भाषण को देखने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है और कहा कि यह ‘‘प्रधानमंत्री और अडानी के बीच साठगांठ’’ तथा देश में जो कुछ हो रहा है, उसे समझने के लिए जरूरी है। यही नहीं कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि अडानी 2014 के 609वें स्थान से छलांग लगाते हुए विश्व के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी बन गये हैं। 

राहुल ने आगे कहा है कि ‘‘मैंने प्रधानमंत्री से कुछ सवाल पूछे हैं। मैंने उनसे श्रीमान अडानी के साथ उनके संबंध के बारे में पूछा। प्रधानमंत्री ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। मेरे सवाल का उनका जवाब यह था कि आप अपना उपनाम नेहरू क्यों नहीं लगाते, आप गांधी क्यों कहे जाते हैं।’’ 

अपने सरनेम के विवाद पर बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी ने कहा, ‘‘...शायद श्रीमान मोदी नहीं जानते होंगे, लेकिन भारत में यह सामान्य परंपरा है कि हमारा उपनाम (सरनेम) हमारे पिता का (उपनाम) रहता है।’’ 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :अमित शाहAdani Enterprisesनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos