लाइव न्यूज़ :

उदयनिधि स्टालिन के बयान को लेकर अमित शाह ने I.N.D.I.A गठबंधन को घेरा, कहा- 'वोट बैंक के लिए ये लोग...'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 3, 2023 14:55 IST

राजस्थान में परिवर्तन का आह्वान करते हुए अमित शाह ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउदयनिधि स्टालिन द्वारा 'सनातन धर्म' पर की गई विवादित टिप्पणी पर सियासत गर्मI.N.D.I.A गठबंधन इस देश की संस्कृति और सनातन धर्म का अपमान कर रहा है - अमित शाहवोट बैंक की राजनीति करने कि लिए इन लोगों ने 'सनातन धर्म' का अपमान किया - अमित शाह

जयपुर: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और उनकी सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा 'सनातन धर्म' पर की गई विवादित टिप्पणी पर सियासत गर्म हो गई है। राजस्थान में एक रैली के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उदयनिधि स्टालिन के बयान का जिक्र करके I.N.D.I.A गठबंधन पर निशाना साधा। 

अमित शाह ने कहा, "दो दिन से आप (I.N.D.I.A गठबंधन) इस देश की संस्कृति और सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। I.N.D.I.A गठबंधन के दो प्रमुख दल कांग्रेस और डीएमके (एक वित्त मंत्री का बेटा और एक मुख्यमंत्री का बेटा) कह रहे हैं कि सनातन धर्म को समाप्त कर देना चाहिए। तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने कि लिए इन लोगों ने 'सनातन धर्म' का अपमान किया है।"

राजस्थान में परिवर्तन का आह्वान करते हुए अमित शाह ने कहा, "राहुल बाबा ने कहा कि जो हिंदू संगठन है वह लश्कर-ए-तैयबा से भी अधिक खतरनाक है। राहुल बाबा आप हिंदू संगठन की तुलना लश्कर-ए-तैयबा से कर रहे हैं, तो वहीं आपके गृहमंत्री कहते थे हिंदू टेरर चल रहा है। ये I.N.D.I.A गठबंधन वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।"

स्टालिन के बयान को केंद्र में एनडीए सत्ता की अगुवाई करने वाली भाजपा ने 'नरसंहार का आह्वान' करने वाला बताया है। तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख के अन्नामलाई ने भी उदयनिधि स्टालिन के बयान पर हमला करते हुए कहा कि उनका बयान "ईसाई मिशनरियों के विचार" को बढ़ावा देने के लिए है। 

उदयनिधि स्टालिन ने क्या कहा था

बता दें कि बीते शनिवार को चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए तमिलनाडु के खेल और युवा मामलों के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के खिलाफ बेहद अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा, "कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता है, उन्हें केवल समाप्त किया जाना चाहिए। हम डेंगू, मच्छरों, मलेरिया या कोरोनोवायरस का विरोध नहीं कर सकते, हमें उन्हें खत्म करना होगा। उसी तरह हमें सनातन (सनातन धर्म) को खत्म करना होगा। सनातन का केवल विरोध करने के बजाय इसे खत्म किया जाना चाहिए।"

टॅग्स :अमित शाहTamil Naduएमके स्टालिनइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA)
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो